3 WWE Superstars जिन्होंने रिटायरमेंट का नाटक करते हुए दुश्मन का हाल खराब करके चौंकाया

WWE सुपरस्टार ने झूठ बोलकर  को चौंका दिया
कुछ WWE सुपरस्टार्स ने झूठ बोलकर सभी को चौंकाया है

WWE Superstars faked retirement Aj Styles: WWE में करने वाला हर रेसलर यह बात जानता है कि रिटायरमेंट कितनी बड़ी चीज है। यह एक तरह से अपने काम को अलविदा कहना है, जिसे आप कई सालों से लगातार और पूरे मन के साथ करते आ रहे हो। ऐसा करना आसान नहीं होता है लेकिन कई बार रिटायरमेंट सच भी नहीं होता है।

Ad

ऐसा कई बार हुआ है, जहां रेसलर्स ने अपनी रिटायरमेंट को फेक किया है और लोगों को हैरान कर दिया है। इस फेक रिटायरमेंट के चलते रेसलर्स को वो मौके मिले हैं, जिसकी उन्हें उम्मीद थी, या जरूरत थी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 3 फेक रिटायरमेंट के बारे में बताने वाले हैं, जब सुपरस्टार्स ने नाटक करके दुश्मन की हालत खराब करते हुए चौंकाया।

3- एजे स्टाइल्स ने हाल में WWE SmackDown के दौरान रिटायरमेंट फेक किया था

Ad

एजे स्टाइल्स इस हफ्ते हुए WWE SmackDown के मेन इवेंट वाले सैगमेंट में दिखाई दिए थे। उन्होंने इस दौरान यह इशारा किया कि वह शायद रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को रिंग में बुलाया और कहा कि वह ब्रांड के हाउस यानी घर की चाभी उन्हें देना चाहते हैं।

इसके बाद रोड्स ने उनका फैंस से सम्मान किया और एकदम से सबकुछ बदल गया। रोड्स को एक जबरदस्त पंच मारते हुए स्टाइल्स ने जता दिया कि यह फेक था। फैंस भी हैरान थे और खुद जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी समझ नहीं पा रहे थे कि यह क्या हो गया है। यह स्टोरी आगे कैसे बढ़ती है, यह देखना होगा।

2- WWE दिग्गज ट्रिपल एच भी जानते हैं कि फेक रिटायरमेंट करके सभी को बेवकूफ कैसे बनाया जाता है

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच WWE में एक समय ऐसी स्टोरी का हिस्सा थे, जहां वह स्टोन कोल्ड के हाथों एक कमरे में बंद कर दिए जाते हैं। इसके कारण उनके पास भागने की कोई जगह नहीं होगी है। स्टोन कोल्ड एक पाइथन को वहां पर छोड़ देते हैं। ट्रिपल एच इसके बाद वाले SmackDown में दिखाई देते हैं, जहां उनके फेस पर सूजन थी।

वह बताते हैं कि ऐसा उस सांप के चलते हुआ है। विंस मैकमैहन भी उनके साथ रिंग में होते हैं। इसके बाद स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन आते हैं और वह इसके लिए कुछ कह पाएं, उससे पहले इस समय WWE के CCO कहते हैं कि वह रिटायर हो रहे हैं। ऑस्टिन थोड़ी संवेदना दिखाते हैं, लेकिन तुरंत ही उनपर अटैक हो जाता है। ट्रिपल एच का यह प्रहार बताता है कि यह सब फेक था। बाद में दोनों के बीच दुश्मनी जारी रही।

1- WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने तो फेक रिटायरमेंट में महारथ हासिल कर रखी है

Ad

Money in the Bank 2013 से पहले मार्क हेनरी ने Raw के एक एपिसोड में पिंक सूट पहनकर बोला कि वह रिटायर हो रहे हैं। वह उस समय के WWE चैंपियन जॉन सीना के साथ एक मैच चाहते थे। उन्हें वह नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने सोचा कि अब रिटायर हो जाना ही सही फैसला होगा।

जॉन सीना भी इसके चलते रिंग में आ गए और उन्होंने हेनरी का आदर किया, जिस दौरान उन्हें आंसू आ गए। वह फैंस से भी थैंक यू कहलवा रहे थे, कि तभी मार्क ने सीना को पकड़कर चित कर दिया। उन्होंने जॉन को स्लैम दे दिया था और जो लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे थे, वह अब उनपर नाराज थे। यह एक फेक रिटायरमेंट था और बेहद एंटरटेनिंग भी था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications