Triple H: WWE में मौजूदा समय में ट्रिपल एच (Triple H) के एरा ने सभी का दिल जीत लिया है। द गेम के नेतृत्व में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कहा जाए तो पिछले कुछ दशकों में अब कंपनी को अच्छी सफलता प्राप्त हुई है।साल 2022 में जब विंस मैकमैहन ने WWE से हटने का फैसला लिया था तब ट्रिपल एच ने जिम्मेदारी संभाली। तब से वो हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। बैकस्टेज भी द गेम की बहुत तारीफ उनके काम के लिए होती है। रेसलर्स भी उनके साथ काम कर के अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें विंस मैकमैहन के कंपनी छोड़ने के बाद बहुत फायदा हुआ।#3 WWE Raw सुपरस्टार जे उसोमानो या ना मानो लेकिन जे उसो को पिछले एक साल में बहुत सफलता मिली है। जे उसो ने जिमी उसो के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में बहुत नाम कमाया। विंस मैकमैहन के जाने के बाद जे उसो को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काफी कामयाबी मिली। WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक अब जे बन गए हैं।विंस मैकमैहन ने कभी भी द उसोज़ को अलग करने की कोशिश नहीं की। लेकिन ट्रिपल एच ने ये काम किया और इससे जे को फायदा मिला। मेन इवेंट जे उसो नाम से वो अब काफी प्रसिद्ध हो गए हैं। फैंस भी जे को एक अलग ही अंदाज में चीयर करते हैं। उनका लक्ष्य अब सिंगल्स चैंपियनशिप जीतना है।#2 WWE के मेगास्टार एलए नाइटजब एलए नाइट ने साल 2021 में कंपनी में वापसी की थी तब कई लोगों का कहना था कि ये उनके लिए आगे बढ़ने का सही समय है। NXT में नाइट का रन बहुत अच्छा रहा। इससे उनका कैरेक्टर भी सभी के सामने आया। उन्होंने बहुत जल्दी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई तो सभी को अच्छा लगा।मेन रोस्टर में शुरूआत में नाइट के लिए चीजें खराब हो गईं थी। विंस मैकमैहन ने उनका उपयोग कुछ अच्छी तरह से नहीं किया और उन्हें मैक्सिमम मेल मॉडल्स के साथ डाल दिया। यहां से ऐसा लग रहा था कि उनका करियर लड़खड़ा जाएगा। ट्रिपल के हाथों में जब कंट्रोल आया तो चीजें बदल गईं। एलए का सिंगल्स रन शुरू हुआ और फैंस के बीच फिर से वो आ गए। अब वो कंपनी के सबसे चहेते सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं।#1 WWE सुपरस्टार चैड गेबलचैड गेबल ने अपने करियर को ऊपर उठाने के लिए बहुत मेहनत की है। वो कई सालों से कम आंके जाने वाले रेसलर्स में से एक रहे हैं। इसका एक कारण है कि विंस मैकमैहन ने उनकी कभी भी अच्छी बुकिंग नहीं की। ये तय लग रहा था कि वो हमेशा मिड-कार्ड रेसलर ही रहेंगे लेकिन विंस मैकमैहन के जाने के बाद चीजें बदल गईं।ट्रिपल एच के एरा में गेबल का उपयोग उनकी क्षमता के अनुरूप हुआ। गुंथर और सैमी ज़ेन के साथ उनकी हालिया राइवलरी ने उन्हें और भी ऊपर उठा दिया है। बहुत जल्द वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। अब उनकी बुकिंग बहुत ही अच्छे से की जा रही है।