3 WWE Superstars जो इस साल WrestleMania में अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं

WWE WrestleMania XL में फैंस को आएगा मजा
WWE WrestleMania XL में फैंस को आएगा मजा

WrestleMania: WWE WrestleMania XL के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। WWE यूनिवर्स इस मेगा इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। मेनिया को इस बार बहुत हाइप किया जा रहा है। मतलब साफ है कि फैंस को बड़े सरप्राइज यहां पर मिलेंगे। अगर इस शो में कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी ने उम्मीद ना की हो, तो इसे हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।

Ad

रिपोर्ट के मुताबिक जॉन सीना, हल्क होगन और स्टीव ऑस्टिन भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनेंगे। करीब 8 साल बाद द रॉक का इन-रिंग रिटर्न होगा। नाईट 1 में वो रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे। इसके अलावा शो में कई बड़े सुपरस्टार्स अपना तगड़ा एक्शन दिखाएंगे।

हालांकि, मेनिया का 40वां संस्करण कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए आखिरी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो इस साल WrestleMania में अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं।

#3 WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

Ad

WrestleMania XL में एजे स्टाइल्स का मुकाबला एलए नाइट के साथ होगा। दोनों के बीच राइवलरी अभी तक शानदार रही है। इन दोनों की दुश्मनी हद से ज्यादा बढ़ गई है और मेनिया में चरम पर पहुंच जाएगी।

ये मुकाबला एजे स्टाइल्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंजरी के कारण पिछले साल WrestleMania 39 का हिस्सा स्टाइल्स नहीं बन पाए थे। पिछले कुछ महीनों से नाइट के साथ उनकी राइवलरी बहुत बड़ी हो गई है। स्टाइल्स इसमें तगड़ा काम कर रहे हैं।

पूर्व WWE चैंपियन 46 साल के हो गए हैं। भले ही वो इस समय शानदार शेप में चल रहे हों लेकिन अब उनका अपनी फैमिली को टाइम देने का समय आ गया है। उन्होंने हाल ही में अपने परिवार को लेकर ये बात कही थी। इस लिहाज से देखा जाए तो रिंग में उनके गिने-चुने हो सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज द रॉक

youtube-cover
Ad

Road to WrestleMania के दौरान द रॉक अभी तक आकर्षण का केंद्र रहे हैं। रॉक ने कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी को काफी पर्सनल बना दिया है। उनकी वजह से वीकली शोज भी अभी तक शानदार रहे हैं।

द रॉक ने फैंस को अपने काम से हमेशा प्रभावित किया है। कंपनी में रॉक द्वारा दिए गए हर पल का अब फैंस ने आनंद लेना चाहिए क्योंकि ये कंपनी के साथ उनका आखिरी कार्यकाल हो सकता है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि WrestleMania XL के बाद द ग्रेट वन हॉलीवुड में वापसी करेंगे। रिंग में उनका बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ है, रोमन रेंस के साथ फ्यूचर में जरूर उनका मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। वो भी शायद Crown Jewel या SummerSlam में संभवत: हो जाएगा। इस लिहाज से देखा जाए तो WrestleMania XL में वो आखिरी मुकाबला लड़ सकते हैं।

#1 अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

हाल ही में रोमन रेंस ने संकेत दिए थे कि अगर वो WrestleMania XL में हार जाएंगे तो फिर लंबी छुट्टी पर चले जाएंगे। ट्राइबल चीफ अगर WWE में टॉप पर नहीं हैं तो फिर उनका यहां बने रहने का कोई मकसद नज़र नहीं आता। मेनिया के बिल्डअप में ये साफतौर पर पता चल गया है कि कोडी रोड्स शो ऑफ शो में अपनी कहानी को समाप्त करेंगे।

रोमन रेंस पिछले तीन साल से बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी में लगभग सभी चीजें हासिल कर ली हैं। अब शायद उनके पास ज्यादा हासिल करने के लिए कुछ नहीं है। रेंस ये भी संकेत दे चुके हैं कि वो जल्द ही हॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। साल 2020 में रेंस ने रिटायरमेंट लेने पर भी विचार किया था। शायद वो WrestleMania XL के बाद अपने इनिशियल प्लान पर काम कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications