Superstar Spectacle 2023: WWE में इन दिनों एक तरफ पेबैक (Payback 2023) की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन उससे करीब एक हफ्ते बाद भारत में सुपरस्टार स्पैक्टेकल (Superstar Spectacle) इवेंट के आयोजन को लेकर भी फैंस के अंदर उत्साह है। इस बड़े इवेंट के लिए सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) समेत कई बड़े सुपरस्टार्स को प्रमोट किया जा रहा है।शो में जिंदर महल और वीर महान के अलावा कई भारतीय रेसलर्स भी अपीयरेंस देंगे। मगर ऐसे कुछ बड़े नाम हैं, जिन्हें शायद फैंस इस बड़े इवेंट में नहीं देख पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो शायद भारत में होने वाले Superstar Spectacle 2023 में नहीं आएंगे।#)WWE Superstar Spectacle 2023 में नहीं आएंगे Roman Reigns? View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने अपना आखिरी मैच SummerSlam 2023 में लड़ा, जहां उन्हें ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो पर जीत मिली थी। हालांकि वो उससे अगले SmackDown में भी नज़र आए, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो ब्रेक पर जा चुके हैं। ट्राइबल चीफ को अगले कुछ इवेंट्स के लिए एडवर्टाइज भी नहीं किया जा रहा है।अभी इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि रोमन कब तक वापसी करेंगे और उनका अगला मैच किस इवेंट में होगा। रोमन चाहे इस समय हील रेसलर हों, लेकिन भारतीय फैंस उन्हें हमेशा से प्यार करते आए हैं। मगर उनके ब्रेक पर जाने से भारत के फैंस के मन में जरूर निराशा के भाव पैदा हो रहे होंगे क्योंकि इसी ब्रेक के कारण वो Superstar Spectacle 2023 से दूर रहने वाले हैं।#)ब्रॉक लैसनर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर WWE में बहुत लंबे समय से पार्ट-टाइम शेड्यूल पर काम कर रहे हैं और कभी भारत में हुए किसी इवेंट का हिस्सा नहीं बने हैं। उन्हें केवल साल के कुछ बड़े इवेंट्स में ही परफॉर्म करते देखा जाता है। वहीं उनके अपीयरेंस भी तब बुक किए जाते हैं जब किसी स्टोरीलाइन को हाइप किया जा रहा हो।इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि Superstar Spectacle 2023 कोई बहुत बड़ा इवेंट नहीं है और WWE इसका आयोजन भारतीय मार्केट से मिलने वाले रिस्पॉन्स को परखने के लिए कर रही है। इस इवेंट का फोकस स्टोरीलाइंस को बिल्ड करने पर कम और भारतीय फैंस को रिझाने पर अधिक होगा। इस तरह के इवेंट्स के लिए लैसनर को बहुत कम बुक किया जाता है, इसलिए संभव है कि वो भारत में होने वाले इवेंट को मिस कर सकते हैं।#)ब्रॉन स्ट्रोमैन View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन स्ट्रोमैन पहले भी भारत आ चुके हैं, जहां वो बच्चों से मिलने के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के साथ भी दिखाई दिए थे। दुर्भाग्यवश वो अभी तक भारत में हुए किसी इवेंट में मैच नहीं लड़ पाए हैं और ये स्थिति शायद इस साल भी ना बदले क्योंकि वो चोटिल हैं।आपको याद दिला दें कि इसी साल अप्रैल में उनकी और रिकोशे की टीम का सामना द वाइकिंग रेडर्स से हुआ था। उसी मुकाबले में द मॉन्स्टर अमंग मेन अपनी गर्दन को चोटिल कर बैठे थे। उनकी वापसी की उम्मीद 2023 के आखिरी महीनों में की जा रही है, इसलिए संभव ही भारतीय फैंस उन्हें Superstar Spectacle 2023 में परफॉर्म करते नहीं देख पाएंगे।