NXT इस समय WWE के मुख्य ब्रांड्स में से एक है। NXT अब WWE का तीसरा ब्रांड बन गया है लेकिन कुछ समय पहले तक वो एक डेवलपमेंटल ब्रांड था जहां नए सुपरस्टार्स आते थे और NXT में चीज़ें सिखकर फिर मेन रोस्टर में कदम रखते थे। अब ऐसा नहीं है। खैर, अभी भी NXT से सुपरस्टार्स मेन रोस्टर पर जाते हैं। हाल ही में मैट रिडल ने स्मैकडाउन में कदम रखा है। कुछ ऐसे स्टार्स है जिन्हें WWE ने रॉ और स्मैकडाउन पर अच्छे से उपयोग नहीं किया और उन्हें एक नई शुरुआत की जरूरत है। How dare you disrespect Bo Dallas? pic.twitter.com/MS6Fxy6Osj— Chris (@CSales512) May 31, 2020ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के बारे में 3 बैकस्टेज बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगेWWE ने मेन रोस्टर के कुछ सुपरस्टार्स को NXT में भेजकर काफी बढ़िया काम किया है। कुछ और ऐसे स्टार्स है जिन्हें रॉ या स्मैकडाउन से फिर NXT में जाकर नई शुरुआत करने की जरूरत है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें मेन रोस्टर से NXT में जाने की जरूरत है। 3- पूर्व WWE NXT चैंपियन बो डैलसHaha aww I like Bo Dallas, guess they weren't too sweet enough pic.twitter.com/6Wc3xSAXsX— Your Hermano (No Relation) (@Soju_Society) May 30, 2020बो डैलस WWE में लंबे समय से नजर नहीं आए हैं और लग नहीं रहा है कि आने वाले समय में ये स्टार WWE में नजर आएगा। साथ ही बो के टैग टीम पार्टनर कर्टिस एक्सल को WWE रिलीज कर चुका है। ऐसे में बो को फिर अपने गिमिक को रोचक और अच्छा बनाने के लिए NXT में जाना चाहिए। NXT में WWE उन्हें पहले जैसा बढ़िया पुश दे सकता है और यहां से वो अपने नए गिमिक की शुरुआत भी कर सकते हैं। खैर, WWE जरूरत उन्हें अपने भाई ब्रे वायट के साथ डाल सकता है लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिली