WWE WrestleMania इतिहास में John Cena की 3 सबसे धमाकेदार एंट्रेंस जो फैंस को सालों तक याद रहेंगी

WWE
WrestleMania में जॉन सीना ने किए हैं बड़े कारनामे (Photo: WWE.com)

John Cena Best WrestleMania Entrances: WWE WrestleMania का आयोजन कई सालों से हो रहा है। ये कंपनी का सबसे बड़ा शो होता है। चमक-धमक के साथ हर बार इसे शानदार बनाने को कोशिश की जाती है। सुपरस्टार्स की एंट्री पर बहुत खर्चा किया जाता है और इस पर ही सभी की ज्यादा नज़रें रहती हैं। स्टार्स भी खास तरीके से एंट्री करने की कोशिश करते हैं। जॉन सीना (John Cena) का मेनिया में इतिहास काफी तगड़ा रहा है। उनके ऊपर भी हमेशा सभी का ध्यान रहता है। सीना ने हर बार कुछ ना कुछ खास किया है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania में सीना की 3 धमाकेदार एंट्रेंस के बारे में बात करेंगे जो फैंस को सालों तक याद रहेंगी।

Ad

#3 WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना ने की थी जबरदस्त एंट्री

youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में जॉन सीना ने ऑस्टिन थ्योरी को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। सीना मैच तो हार गए लेकिन उनकी एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया था। उनकी एंट्रेंस को आज भी फैंस याद करते हैं।

सीना की एंट्री के वक्त उनके साथ कुछ मेक-ए-विश फाउंडेशन के बच्चे थे। ये सभी एंट्रेंस रैंप पर दिग्गज के संग शामिल हुए। जॉन ने उनके ऊपर अपना प्यार दिखाया। जब सीना रिंग में आए तो बच्चों ने खास इशारा भी किया था। सीना भी कई बार अपनी इस एंट्री को शानदार बता चुके हैं।

#2 WWE WrestleMania 23 जॉन सीना के लिए रहा था बेहतरीन

youtube-cover
Ad

WrestleMania 23 में जॉन सीना ने अपनी WWE चैंपियनशिप शॉन माइकल्स के खिलाफ डिफेंड की थी। सीना ने जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया। मुकाबले से पहले सीना की एंट्रेंस बहुत ही जबरदस्त थी। इसे देखकर एरीना में बैठे फैंस भी चौंक गए थे।

सीना ने बिल्डिंग में एक तेज रफ्तार कार से एंट्री। WrestleMania साइन बोर्ड को तोड़ते हुए कार फैंस के बीच आई और उसके बाद सीना उसमें से बाहर निकले। सीना की इस जबरदस्त एंट्री को भी भूलना काफी मुश्किल है।

#1 WWE WrestleMania 25 में जॉन सीना को मिली थी जीत

youtube-cover
Ad

WrestleMania 25 में जॉन सीना ने ऐज और बिग शो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। मेनिया इतिहास की सबसे धमाकेदार एंट्रेंस की बात करेंगे सीना का WrestleMania 25 जरूर याद आता है।

अचानक से सीना का पुराना थीम सॉन्ग बजा। इसके बाद कई लोगों ने स्टेज में सीना के ही कपड़ों में एंट्री की। बाद में नए सॉन्ग के साथ सीना आए। उनकी इस एंट्रेंस को खास अंदाज में प्लान किया गया था। क्रिएटिव टीम ने इसके लिए खूब वाहवाही लूटी थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications