37 साल के Superstar ने WWE को छोड़ने का किया ऐलान, 8 महीने पहले ही फिर से बने थे कंपनी का हिस्सा

..
पूर्व WWE NXT स्टार ने छोड़ी कंपनी
पूर्व WWE NXT स्टार ने छोड़ी कंपनी

WWE: पूर्व NXT यूके सुपरस्टार एडी डैनिस (Eddie Dennis) ने हाल ही में ऐलान किया है कि अब वो स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) का हिस्सा नहीं है। 37 साल के एडी डैनिस चार साल तक NXT यूके ब्रांड का हिस्सा थे, जिसके बाद उन्हें पिछले साल रिलीज कर दिया गया था।

Ad

इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक्टिव इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट का फैसला लिया था। इसके लगभग दो महीने बाद उन्हें WWE फिर से NXT में राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर वापस ले आई थी। लगभग 8 महीने के बाद डेनिस ने फिर से दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़ दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कंपनी छोड़ने का ऐलान किया।

Ad

अभी तक 37 साल के डैनिस के WWE को छोड़ने की वजह के बारे में पता नहीं चला है। ऐसा माना जा रहा है कि डैनिस ने हाल ही में Pro Wrestling Chaos के 'You Say You Want A Revolution' शो के जरिए फिर से रेसलिंग में वापसी की थी। यह संभवतः उनके WWE को छोड़ने का मुख्य कारण हो सकता है। वो 9 दिसंबर को 'Heir To The Throne' में एक्शन में दिखाई देने वाले हैं।

WWE को जॉइन करने के पीछे की कहानी बताई Eddie Dennis ने

एडी डैनिस चार साल तक WWE NXT यूके ब्रांड का हिस्सा रहे थे। अब कंपनी ने इस ब्रांड को भी रिटायर कर दिया है। BBC News के साथ हुए इंटरव्यू में डैनिस ने अपने WWE में आने के सफर के बारे में बात की थी। डैनिस ने बताया कि पूरी तरह से प्रोफेशनल रेसलिंग में ध्यान लगाने के लिए उन्हें अपनी टीचर की नौकरी को छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा,

"WWE पहला NXT यूके चैंपियनशिप टूर्नामेंट आयोजित करने वाली थी। मैं कई ऐसे लोगों को जानता था, जो उसमें भाग ले रहे थे। मैं अपनी मंगेतर और बिल्ली के साथ सोफे में बैठकर अपने बेस्ट फ्रैंड की स्टेज में परफॉर्मेंस को देख रहा था। हमने इसका सपना देखा था और मैंने जो करियर चुना था उसके कारण मैं उनके साथ नहीं था। मैंने लगभग एक महीने बाद रेसलिंग पर ध्यान लगाने के लिए नौकरी छोड़ दी थी।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications