WWE में Stephanie McMahon के 4 सबसे शानदार मोमेंट्स जो सालों तक फैंस याद रखेंगे

स्टैफनी मैकमैहन WWE के सबसे बड़े नामों में से एक हैं
स्टैफनी मैकमैहन WWE के सबसे बड़े नामों में से एक हैं

WWE: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के WWE में आने के बाद से ही कंपनी में उथल-पुथल मची हुई है। उनके रिटर्न के बाद ही स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका WWE में सफर जबरदस्त रहा है।

Ad

रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE आने वाले समय में बिक सकती है। हालांकि, अभी तक ट्रिपल एच चीफ कंटेंट ऑफिसर बने हुए हैं। वहीं, अगर स्टैफनी मैकमैहन की बता करें, तो उन्होंने WWE में कई दशक गुजारे हैं और वो कई यादगार पलों का हिस्सा भी रही हैं। इस आर्टिकल में हम स्टैफनी मैकमैहन के WWE करियर के 4 सबसे शानदार मोमेंट्स के बारे में बात करेंगे।

4- Stephanie McMahon और Triple H ने WWE WrestleMania 34 में हिस्सा लिया था

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 34 में रोंडा राउजी ने शानदार डेब्यू किया था। द बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट रोंडा राउजी और WWE हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल का सामना कंपनी के पावर कपल ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन से हुआ था।

इस मैच में फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले थे। इस मैच में रोंडा राउजी ने स्टैफनी मैकमैहन को आर्मबार लगाकर जीत हासिल की थी। स्टैफनी मैकमैहन ने इस मैच से पहले अपना आखिरी मैच SummerSlam 2014 में लड़ा था। इस दौरान वो ब्री बेला के खिलाफ नज़र आई थीं।

3- विकी गुरेरो ने स्टैफनी मैकमैहन से बदला लिया था

youtube-cover
Ad

2014 में स्टैफनी मैकमैहन एक हील के रूप में नज़र आई थीं। इस दौरान उनके ही कैरेक्टर वर्क से फैंस ने विकी गुरेरो को सपोर्ट करना शुरू कर दिया था। दरअसल, वो विकी गुरेरो के WWE करियर को शर्मनाक तरह से खत्म करना चाहती थीं और वो उन्हें ब्राउन लिक्विड में फेंकना चाहती थीं।

स्टैफनी मैकमैहन का यह दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया था और विकी गुरेरो ने उन्हें ही इस लिक्विड में फेंक दिया था। इस दौरान उन्होंने द ग्रेट एडी गुरेरो का डांस किया था और फैंस को अलविदा कह दिया था।

2- स्टैफनी मैकमैहन ने विंस मैकमैहन के साथ मैच के दौरान टैपआउट करने से इंकार किया था

स्टैफनी मैकमैहन और विंस मैकमैहन के बीच हुए मैच को फैंस ने बहुत पसंद किया था
स्टैफनी मैकमैहन और विंस मैकमैहन के बीच हुए मैच को फैंस ने बहुत पसंद किया था

2003 में विंस मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन के बीच स्टोरीलाइन चल रही थी। इस स्टोरीलाइन में इन दोनों ही स्टार्स का सामना No Mercy में 'आई क्विट' मैच में हुआ था। इस मैच में स्टैफनी मैकमैहन ने अपने वर्क से सभी को प्रभावित किया था।

Ad

इस मैच में विंस मैकमैहन ने स्टैफनी मैकमैहन को लॉक कर लिया था। हालांकि, इसके बाद भी स्टैफनी मैकमैहन ने टैपआउट करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद लिंडा मैकमैहन ने उनके ऊपर टॉवल फेंक दिया था और इस मैच को एंड कर दिया था।

1- स्टैफनी मैकमैहन ने WWE में विमेंस एवोलुशन शुरू किया था

youtube-cover
Ad

स्टैफनी मैकमैहन के करियर के सबसे यादगार पलों में से एक विमेंस सुपरस्टार्स को आगे लाना है। उन्होंने विमेंस डिवीजन को पुश किया था। वो एटिट्यूड एरा का हिस्सा रही हैं, जिसमें उस समय की बेस्ट फीमेल रेसलर्स WWE का हिस्सा थीं। स्टैफनी मैकमैहन ने पावर में आने के बाद WWE में लगातार विमेंस रेसलिंग को पुश दिया था।

उन्होंने 2018 में पहला ऑल फीमेल प्रीमियम लाइव इवेंट आयोजित किया था। इस शो में रोंडा राउजी और निकी बैला जैसी दिग्गज स्टार्स ने मेन इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने कई इंटरव्यू में इस बात को कहा है कि उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व हैं। ये उनके ही फैसले का असर हैं कि WWE में अब विमेंस सुपरस्टार्स अलग-अलग शोज़ के मेन इवेंट का भी हिस्सा बन रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications