4 बड़े धोखे जो WrestleMania 38 से पहले WWE में देखने को मिल सकते हैं

WWE WrestleMania के पहले कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है
WWE WrestleMania के पहले कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू कर सकता है

WWE का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania रहता है। हर साल इस शो का आयोजन होता है और WWE इसे बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करता है। रेसलमेनिया (WrestleMania) सीजन की शुरुआत रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद से हो गई है और अभी शो के लिए कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान हो गया है। इसके अलावा WWE शो के लिए स्टोरीलाइंस भी आगे बढ़ा सकता है।

Ad

WWE में अक्सर सुपरस्टार्स अपने साथियों को धोखा देते हैं और फिर उनके बीच स्टोरीलाइन देखने को मिलती है। WrestleMania सीजन करीब है और इसके पहले कुछ स्टार्स अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 धोखे के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania के पहले WWE में देखने को मिल सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस WrestleMania से पहले सैथ रॉलिंस को धोखा दे सकते हैं

Ad

केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस समय काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा था लेकिन अब दोनों बढ़िया दोस्त बन गए हैं और कई बार वो एक-दूसरे के साथ बैकस्टेज सैगमेंट्स में नजर आ चुके हैं और वो कुछ टैग टीम मैच भी लड़ चुके हैं। दोनों के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिल रही है। इसी कारण दोनों अलग हो सकते हैं और एक बार फिर उनकी दुश्मनी शुरू हो सकती हैं।

केविन ओवेंस और सैथ रॉलिंस दोनों के पास अभी WrestleMania में करने के लिए कुछ नहीं है। साथ ही ओवेंस Elimination Chamber में होने वाले WWE टाइटल मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे जबकि सैथ रॉलिंस को आसानी से मौका मिल गया था। इसके कारण ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई है।

Ad

केविन ओवेंस गुस्से में आकर कुछ हफ्तों बाद सैथ रॉलिंस को धोखा दे सकते हैं। वो दिग्गज पर हमला करते हुए उनके साथ नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस के बीच WrestleMania में मैच हो सकता है। दोनों ने पहले भी बड़े इवेंट में अपने मुकाबले से प्रभावित किया है और वो यह चीज़ जारी रख सकते हैं।

3- रैंडी ऑर्टन का रिडल को धोखा देना

Ad

रैंडी ऑर्टन और रिडल काफी समय से एक साथ नजर आ रहे हैं और उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के पास इस समय टाइटल नहीं है और वो कुछ हफ्तों बाद Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए रीमैच लड़ेंगे। इस मैच में अगर उनकी हार होती है तो रैंडी अपने साथी को गुस्से में आकर धोखा दे सकते हैं।

रैंडी ऑर्टन ने पहले भी कुछ मौकों पर अपने साथियों को धोखा दिया है। वो यह चीज़ एक बार फिर जारी रख सकते हैं। इसी कारण उनके बीच WrestleMania में मैच देखने को मिल सकता है। अगर दोनों आमने-सामने आते हैं तो फैंस मुकाबले के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे।

2- विंस मैकमैहन का ऑस्टिन थ्योरी को धोखा देना

Ad

विंस मैकमैहन और ऑस्टिन थ्योरी लगातार बैकस्टेज सैगमेंट्स में नजर आ रहे हैं। मिस्टर मैकमैहन लगातार थ्योरी को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर ऑस्टिन ने WWE के मालिक को काफी ज्यादा निराश किया है। इसी कारण मिस्टर मैकमैहन गुस्से में आकर ऑस्टिन थ्योरी को धोखा दे सकते हैं।

वो किसी अहम मैच में दखल देते हुए ऑस्टिन की मदद करने के बजाय उनकी हार का कारण बन सकते हैं। बाद में मिस्टर मैकमैहन किसी बड़े सुपरस्टार के खिलाफ थ्योरी का मैच बुक कर सकते हैं। इसके अलावा वो नए स्टार के खिलाफ माइंड गेम्स खेल सकते हैं। मिस्टर मैकमैहन WrestleMania से पहले फैंस को चौंका सकते हैं।

1- डॉमिनिक का रे मिस्टीरियो को धोखा देना

Ad

रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक ने पिता-बेटे की जोड़ी के रूप में फैंस का ध्यान खींचा है। दोनों के बीच फैंस जरूर मैच देखना पसंद करेंगे और WrestleMania करीब है। साथ ही दोनों के बीच पहले भी कुछ मौकों पर अनबन देखने को मिली है।

इसी कारण उनके बीच WrestleMania के लिए स्टोरीलाइन शुरू की जा सकती है। डॉमिनिक अपने पिता को धोखा देकर उनसे अलग हो सकते हैं। इसके बाद पिता और बेटे के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती है और फिर वो कंपनी के सबसे बड़े इवेंट में सिंगल्स मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications