4 बड़े बदलाव जो Vince McMahon को WWE में वापसी के बाद नहीं करने चाहिए

विंस मैकमैहन के आने के बाद WWE में कई बदलाव हुए हैं
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन के आने के बाद बदलाव हो सकते हैं

Vince McMahon: WWE में पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। रिटायरमेंट के बाद विंस मैकमैहन (Vince McMahon) एक बार फिर से वापस आ गए हैं। उनके वापस आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि WWE में भविष्य में कई बड़े चेंज हो सकते हैं।

Ad

WWE में इस समय ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड के रूप में नज़र आ रहे हैं। उनके क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही WWE प्रोडक्ट में सुधार हुआ है। फैंस को कई रोमांचक स्टोरी देखने को मिली हैं। अब जब विंस भी वापस आ गए हैं तो क्रिएटिव चेंज भी हो सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बदलावों के बारे में बात करेंगे, जो Vince McMahon को WWE में नहीं करने चाहिए।

4- WWE दिग्गज Vince McMahon को Judgement Day के पुश को नहीं रोकना चाहिए

Ad

ट्रिपल एच के अंडर जजमेंट डे को काफी ज्यादा पुश मिला है। इस ग्रुप में फिन बैलर, रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो हैं। विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद इस ग्रुप को लगातार ग्रो होने का मौका मिल रहा है। द जजमेंट डे इस समय Raw के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक हैं।

अब जब विंस मैकमैहन वापस आ गए हैं, तो जजमेंट डे के पुश पर भी सवाल उठ रहे हैं। विंस को इस ग्रुप के पुश के साथ कोई भी छेड़-छाड़ नहीं करनी चाहिए। इस ग्रुप से जुड़ने के बाद से ही फिन बैलर, रिया रिप्ली, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो लगातार अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस ग्रुप के साथ कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए।

3- डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो के बीच मैच कैंसिल करना

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो को एक टैग टीम के रूप में अच्छा रन मिला था। हालांकि, बाद में डॉमिनिक ने रे मिस्टीरियो पर अटैक कर दिया था। रे मिस्टीरियो से अलग होने के बाद वो जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा रे मिस्टीरियो भी इस समय ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं।

विंस मैकमैहन के आने के बाद भी इन दोनों के बीच फिर से स्टोरीलाइन शुरू करनी चाहिए और इस मैच को WrestleMania 39 में बुक करना चाहिए। WWE का यह फैसला सही हो सकता है क्योंकि वो रे मिस्टीरियो को हराकर उनका मास्क ले सकते हैं और दोनों की यह स्टोरीलाइन यादगार बन सकती है।

2- कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के कैरेक्टर में बदलाव नहीं करना चाहिए

Ad

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने पावर कपल के रूप में वापसी की थी। उनके रिटर्न के बाद से WWE उन्हें लगातार पुश दे रहा है। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में WWE उन्हें मेन इवेंट सीन में भी शामिल कर सकता है।

ऐसे में अब विंस वापस आ गए हैं, तो उन्हें कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट के पुश में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें इन दोनों स्टार्स को अलग भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि फैंस इन दोनों ही स्टार्स को साथ में देखना चाहते हैं।

1- प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए पुराने स्टार्स को वापस नहीं लाएं

Ad

विंस मैकमैहन कई बार पुराने स्टार्स को वापस लेकर आए हैं। विंस मैकमैहन, शान माइकल्स को भी रिटायरमेंट से वापस लेकर आ गए थे, लेकिन उनका रिटर्न भी बेहद खराब रहा था। फैंस को भी उनका रिटर्न पसंद नहीं आया था। इसके अलावा वो गोल्डबर्ग और कर्ट एंगल जैसे स्टार्स को भी वापस लेकर आए हैं।

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से WWE लगातार नए स्टार्स को आगे लाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में विंस मैकमैहन वापस आते हैं, तो इस चीज़ को बदलना नहीं चाहिए। फ्यूचर में WWE को आगे जाने के लिए नए स्टार्स की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में विंस को इसमें कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications