WWE: WWE के लिए यह साल ठीक रहा है। कई पूर्व सुपरस्टार्स की कंपनी में वापसी हुई है। दूसरी ओर कुछ दिग्गजों को स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) से रिटायर भी होना पड़ा है। इसके साथ ही कंपनी के मैनेजमेंट में भी बहुत सारे बदलाव देखने मिले हैं। साथ ही कुछ स्टार्स WWE का साथ छोड़कर भी चले गए हैं।यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि WWE के सभी निर्णय सही साबित होते हैं। कंपनी के कुछ निर्णय बहुत ही अच्छे साबित हुए हैं, वहीं कुछ फैंसलों के कारण WWE को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इस आर्टिकल में हम WWE के द्वारा हाल ही में की गई 4 गलतियों के बारे में जानेंगे।4- सोलो सिकोआ का नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीतनापूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनसोलो सिकोआ के WWE Clash at the Castle इवेंट में डेब्यू करने के बाद फैंस को यह लग रहा था कि अब वो मेन रोस्टर में ब्लडलाइन का हिस्सा होंगे। सोलो सिकोआ ने एक हफ्ते पहले कार्मेलो हेस को हराते हुए इस चैंपियनशिप पर कब्जा करके सभी को हैरान कर दिया था।NXT के अंतिम एपिसोड में दिग्गज शॉन माइकल्स ने मैच के अनऑफिशियल होने के कारण सोलो से यह टाइटल वापस ले लिया था। कई लोगों का मानना है कि सोलो को यह पुश ब्लडलाइन में शामिल होने के कारण दिया गया था। निश्चित ही कंपनी ने सोलो सिकोआ को चैंपियन बनाकर गलती कर दी थी।3- WWE Clash at the Castle में ड्रू मैकइंटायर का हारनाड्रू मैकइंटायरड्रू मैकइंटायर साल 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे लेकिन पैंडेमिक होने के कारण फैंस के बिना उनकी यह उपलब्धि थोड़ी फीकी थी। रोमन रेंस से कई मुकाबलों में हारने के बावजूद कंपनी ने Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और ट्राइबल चीफ के बीच मैच बुक किया था।यूके इवेंट के लिए जिस तरह ड्रू को हाइप दी थी, उससे ऐसा लग रहा था कि वो आखिरकार रोमन रेंस को हराने में सफल होंगे। मैकइंटायर के होम क्राउड के फायदे ने भी इस दावे को मजबूती दी थी। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और रोमन रेंस ने एक बार फिर ड्रू मैकइंटायर को हरा दिया। निश्चित ही कंपनी ने मैकइंटायर को उनके शहर में हारने के लिए बुक करके बड़ी गलती कर दी है।2- वर्ल्ड चैंपियन की गैरमौजूदगी से मिस्टर Money in the Bank के महत्व का कम होनाWWE@WWETHEORY IS MR. #MITB!@_Theory1 wins!!!51491069THEORY IS MR. #MITB!@_Theory1 wins!!! https://t.co/AXg3cn1fvtMoney in the Bank किसी भी सुपरस्टार को रातों-रात WWE के टॉप पर पहुंचा सकता है। इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतने वाला सुपरस्टार इसे कभी भी, कहीं भी कैश-इन कर सकता है। फैंस और मौजूदा चैंपियन का भी ध्यान मिस्टर MITB पर होता है। इस वजह से प्रोग्रामिंग और वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में भी मिस्टर Money in the Bank का महत्व बढ़ जाता है।यह बात सभी को पता है कि रोमन रेंस प्रोग्रामिंग में अब बहुत ही कम दिखाई देते हैं। अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन के नहीं होने के कारण थ्योरी के MITB ब्रीफकेस की चमक कम होती दिख रही है। इससे साफ पता चलता है कि दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप को मिला देना कंपनी और कुछ उभरते स्टार्स के हित में नहीं है।1- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अलग नहीं करनाWrestleMania 38 में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराया था। ट्राइबल चीफ दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप को मिलाकर कंपनी के इतिहास के पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। कंपनी के एक वर्ल्ड चैंपियन होने का यह फॉर्मूला अब सवालों के घेरे में आ गया है।WWE को एक वर्ल्ड चैंपियन के होने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ल्ड चैंपियन की लिमिटेड बुकिंग के कारण WWE प्रोग्रामिंग अधूरी दिखाई देती है, वहीं कुछ उभरते सुपरस्टार्स टॉप पर जगह नहीं बना पा रहे हैं। कंपनी के सबसे बड़े वीकली प्रीमियम शो Raw में कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं है क्योंकि ट्राइबल चीफ SmackDown ब्रांड से हैं। निश्चित ही यह WWE के द्वारा की गई इस साल की सबसे बड़ी गलती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।