Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के अगले शो में ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट देखने को मिलेगा। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) पर सवाल उठाए जाएंगे। इसी वजह से सैगमेंट को 'ट्रायल ऑफ रोमन रेंस' नाम दिया गया।Money in the Bank 2023 में द उसोज़ ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को हराया था। यहां रोमन रेंस को जे उसो ने पिन करके पराजित किया था। इसी वजह से शायद यह सैगमेंट बुक किया गया है। WWE इसे खास बनाने के लिए कुछ चीज़ें कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट देखने को मिल सकती हैं।4- WWE दिग्गज Roman Reigns को The Bloodline से बाहर किया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन के लीडर हैं। इस साल सैमी ज़ेन और द उसोज़ इस फैक्शन को छोड़कर गए हैं। रेंस ने हमेशा से यही कहा है कि वो ब्लडलाइन का नेतृत्व करते आए हैं। हालांकि, Money in the Bank में रेंस पिन हुए और इसी वजह से फैक्शन का कद जरूर कम हुआ है।रोमन रेंस ने अपने परिवार की लिगेसी को आघात पहुंचाया है। इसी वजह से उन्हें द उसोज़, सोलो सिकोआ और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा फैक्शन से बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए सही मायने में बहुत बड़ा शॉक रहेगा।3- रोमन रेंस से ट्राइबल चीफ का पद लिया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस इस समय अपने परिवार के ट्राइबल चीफ हैं। वो द ब्लडलाइन और अनोआ'ई परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, रेंस का अपने भाइयों से हार जाना निराशाजनक चीज़ है। इससे उनके अभी भी ट्राइबल चीफ होने पर सवाल खड़े होते हैं।ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट में द उसोज़ द्वारा इसी चीज़ को मुख्य रूप से सामने रखा जा सकता है। साथ ही रेंस को परिवार के सदस्यों द्वारा ट्राइबल चीफ के पद से हटाने का निर्णय लिया जा सकता है। बाद में सोलो सिकोआ को यह स्थान दिया जा सकता है।2- रोमन रेंस vs जे उसो SummerSlam 2023 के लिए तय हो सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और जे उसो के बीच बड़ा इतिहास रहा है। जे ने Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को पिन करके टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में वो अब हेड ऑफ द टेबल की अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के बड़े दावेदार बन गए हैं।'ट्रायल ऑफ रोमन रेंस' सैगमेंट में द उसोज़, रेंस की हार का मजाक बना सकते हैं। बाद में रोमन रेंस गुस्से में आकर जिमी और जे उसो में से एक को उनके खिलाफ लड़ने का न्योता दे सकते हैं। जे इसे स्वीकार करते हुए SummerSlam 2023 के लिए अपने मैच को ऑफिशियल करा सकते हैं।1- सोलो सिकोआ, द उसोज़ के साथ हो सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ और द उसोज़ सगे भाई हैं। इसके बावजूद सिकोआ ने द ब्लडलाइन के प्रति वफादारी दिखाने का निर्णय लिया और द उसोज़ के खिलाफ खड़े हो गए। हालांकि, Money in the Bank में रोमन रेंस काफी कमजोर नज़र आए और एक मौके पर वो रोने भी लगे थे।दूसरी ओर सोलो सिकोआ ने मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया था। सोलो समझ गए हैं कि रेंस के साथ रहने से उन्हें कोई फायदा नहीं है। ऐसे में सोलो SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ होकर द उसोज़ के साथ जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह रोमन रेंस समेत सभी फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।