WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam 2021) रहेगा। इस इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। SummerSlam को कंपनी के सबसे अहम इवेंट्स में गिना जाता है। कई सारे सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में काफी जबरदस्त मैच और पल देखने को मिल चुके हैं जिन्हें सालों तक भूला नहीं जा सकता है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE अपने SummerSlam 2021 पीपीवी को भी बेहतर बनाना चाहेगा। इस वजह से उन्हें कुछ शानदार चीज़ें प्लान करनी होगी, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाए। इससे ही सालों तक SummerSlam को याद रखा जाएगा। WWE कई अलग-अलग तरीकों से पीपीवी को अच्छा बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 धमाकेदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WWE SummerSlam 2021 में देखने को मिल सकती हैं।4- साशा बैंक्स को WWE SummerSlam में SmackDown विमेंस चैंपियन बनाना चाहिएSasha Banks and Bianca Belair about to put on 5 ⭐️ match at SummerSlam. #SummerSlam pic.twitter.com/GhkADobvGT— Ajleewow (@legitboss07) August 15, 2021साशा बैंक्स SummerSlam 2021 में बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच के लिए अब तक बिल्डअप अच्छा रहा है। उनके बीच पहले भी मैच देखने को मिल चुका है। दरअसल, उनका मुकाबला WrestleMania 37 की नाईट 1 के मेन इवेंट में हुआ थे। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का यह मैच काफी धमाकेदार रहा था। इस मैच में बियांका ब्लेयर को जीत मिली थी और वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई थीं।इसके बाद से ही साशा बैंक्स WWE में दिखाई नहीं दी थीं। हर एक फैन उन्हें मिस कर रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने वापसी की थी और उन्होंने यहां बियांका ब्लेयर को धोखा दिया था। उनके बीच स्टोरीलाइन का बिल्डअप शानदार रहा है और उन्होंने अपने मैच को अच्छे तरीके से हाइप कर दिया है। इस मुकाबले में साशा बैंक्स जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार रहने वाली हैं। बियांका ब्लेयर को चैंपियन रहते हुए पर्याप्त समय हो गया है और SummerSlam टाइटल चेंज के लिए एक सही इवेंट रहेगा।