WWE Raw का अगला एपिसोड धमाकेदार रहने वाला है। इस एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) का रिटर्न देखने को मिलेगा। वो काफी समय से रॉ (Raw) में नजर नहीं आए हैं लेकिन अब वो एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। ट्राइबल चीफ अपने भाइयों के साथ दिखाई देने वाले हैं और वो मिलकर रेड ब्रांड के इस शो को अच्छा बना सकते हैं।रोमन रेंस की Raw में दुश्मनी जारी रह सकती है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Raw के एपिसोड में करते हुए नजर आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो 'द ट्राइबल चीफ' रोमन रेंस Raw के अगले एपिसोड में कर सकते हैं।4- WWE Raw में रोमन रेंस एक प्रोमो कट करें View this post on Instagram Instagram PostRaw के अगले एपिसोड में रोमन रेंस प्रोमो कट कर सकते हैं। रेंस यहां Raw में रिटर्न करने के बारे में बात कर सकते हैं और बता सकते हैं कि वो अब लगातार शोज़ में नजर आएंगे। इसके अलावा ट्राइबल चीफ WrestleMania Backlash में होने वाले टैग टीम मैच को हाइप करते हुए रैंडी ऑर्टन और रिडल के बारे में बात कर सकते हैं।साथ ही वो ड्रू मैकइंटायर को भी चेतावनी दे सकते हैं। रोमन रेंस Raw में सिर्फ एक प्रोमो के लिए ही नजर आ सकते हैं। वो इस सैगमेंट द्वारा रेड ब्रांड की शुरुआत कर सकते हैं या फिर वो अंत में प्रोमो कट कर सकते हैं। WWE किसी तरह से इस सैगमेंट को रोचक बनाने की कोशिश जरूर करेगा।3- द उसोज़ के साथ मिलकर रैंडी ऑर्टन और रिडल पर हमला करना View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर रैंडी ऑर्टन और रिडल पर हमला कर सकते हैं। दरअसल, SmackDown के अंतिम एपिसोड से उनकी स्टोरीलाइन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। इस एपिसोड में अगर ड्रू मैकइंटायर नजर नहीं आते हैं तो फिर संख्या के मामले में ब्लडलाइन को फायदा होगा।तीनों ही चैंपियंस मिलकर रैंडी ऑर्टन और रिडल पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। साथ ही इन सुपरस्टार्स को चेतावनी देते हुए मैच के लिए अच्छी हाइप बना सकते हैं। इस सैगमेंट से रोमन और उसोज़ को फैंस की ओर से खराब रिएक्शन मिलेगा वहीं Raw टैग टीम चैंपियंस को बेबीफेस के तौर पर फायदा होगा।2- ड्रू मैकइंटायर को कंफ्रंट करना और उनपर अटैक करना View this post on Instagram Instagram PostRaw के एपिसोड में काफी कम चांस हैं कि ड्रू मैकइंटायर दिखाई देंगे। वो SmackDown के सुपरस्टार हैं और उनका Raw में आना बड़ी चीज़ होगी। रोमन रेंस Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं और इस सैगमेंट में ड्रू मैकइंटायर दखल देकर ट्राइबल चीफ से बहस कर सकते हैं। रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट रोचक रहेगा।इसी दौरान रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर ड्रू मैकइंटायर पर हमला करते हुए उनकी बुरी हालत कर सकते हैं। इससे रेंस और मैकइंटायर के बीच भविष्य में सिंगल्स मैच टीज़ हो जाएगा। बाद में RK-Bro आकर स्कॉटिश सुपरस्टार को ब्लडलाइन से बचाने का प्रयास कर सकते हैं। यह सैगमेंट सही मायने में काफी रोचक रह सकता है।1- रोमन रेंस का किसी दूसरे सुपरस्टार से कंफ्रंटेशन हो View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच चैंपियनशिप मैच के संकेत मिल गए थे। हालांकि, ड्रू SmackDown सुपरस्टार हैं। कोई Raw सुपरस्टार आकर उन्हें चैलेंज कर सकता है। Raw सुपरस्टार्स को मौके नहीं मिल रहे हैं क्योंकि रेंस शो में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से अब Raw ब्रांड का कोई सुपरस्टार रोमन को कंफ्रंट कर सकता है।रोमन रेंस के सैगमेंट में कोई रेसलर आकर उन्हें चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकता है। इससे Raw और SmackDown में रेंस की अलग-अलग दुश्मनी चलेगी या फिर मैच आगे के लिए टीज़ किया जाएगा। WWE के पास Raw ब्रांड में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो चैंपियनशिप मैच डिजर्व करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।