Ronda Rousey: WWE SummerSlam 2022 में फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले हैं। हालांकि, यह इवेंट रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के लिए बुरी सपने की तरह रहा है। इस इवेंट में SmackDown चैंपियनशिप मैच में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना लिव मॉर्गन (Liv Morgan) से हुआ था। इस मैच को लेकर फैंस को उम्मीद दी थी कि रोंडा राउजी इसे आसानी से जीत लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच के विवादित अंत के बाद WWE ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, इसके बाद अब फैंस उनके रिटर्न का वेट कर रहे हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 चीज़ों के बारे में जो रोंडा राउजी वापसी के बाद कर सकती हैं। 4- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर के साथ टीम बना सकती हैंShayna Baszler@QoSBaszlerAs always. @rondarousey #wwebacklash #wmbacklash6683376As always. @rondarousey #wwebacklash #wmbacklash https://t.co/6v8zqaYe4fफैंस हमेशा से ही NXT की फोर हॉर्सविमेन को लेकर बात करते आ रहे हैं लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी कि MMA की टॉप 4 विमेंस सुपरस्टार्स भी दुनिया में हैं जिसमें रोंडा राउजी के अलावा मरीना शफीर, जैस्मिन ड्यूक और शायना बैजलर थीं। रोंडा राउजी वापस आने के बाद बैजलर के साथ अपनी जोड़ी बना सकती हैं।शायना बैजलर के साथ जोड़ी बनाने के बाद वो विमेंस टैग डिवीजन की चैंपियन भी बन सकती हैं। इस दौरान फैंस का भी ध्यान इस डिवीजनकी तरफ जाएगा वहीं इसका फायदा शायना बैजलर और रोंडा राउजी को भी मिल सकता है। वो लंबे समय तक चैंपियन भी रह सकती हैं। इसके अलावा वो खुद के कैरेक्टर पर भी वर्क कर सकती हैं।3- बियांका ब्लेयर को चैलेंज करने के लिए Raw में जा सकती हैंबियांका ब्लेयर ने हाल में ही बैकी लिंच को हराया है.बियांका ब्लेयर इस समय Raw विमेंस चैंपियन हैं। फैंस उन्हें फेस स्टार के रूप में पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में रोंडा राउजी Raw में जा सकती हैं और यहां पर वो बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं।इस मैच को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो सकते हैं क्योंकि बियांका ब्लेयर असल में लिव मॉर्गन से ज्यादा अच्छी इन-रिंग वर्कर हैं। इसके अलावा बियांका ब्लेयर अपने पॉवर मूव्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में उनके और रोंडा राउजी के लिए बीच यादगार मुकाबला हो सकता है।2- अपना एक नया ग्रुप बना सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE में इस समय काफी ज्यादा ग्रुप बन रहे हैं। SmackDown में द ब्लडलाइन सबसे बड़े ग्रुप के रूप में सामने आ रहा है। Raw में भी जजमेंट डे ने खुद को एक हील फैक्शन के रूप में साबित कर दिया है। इन सबके अलावा हाल में ही वापस आने वाली बेली भी एक स्टेबल के साथ ही नजर आ रही हैं। ऐसे में रोंडा राउजी भी वापस आकर एक नया ग्रुप बना सकती हैं। इस नए ग्रुप की मदद से वो कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर कर सकती हैं। इस ग्रुप की मदद से वो एक बार फिर से विमेंस डिवीजन के टॉप पर पहुंच सकती हैं।1- लिव मॉर्गन के खिलाफ स्टोरीलाइन का ही हिस्सा बनी रह सकती हैं View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam के दौरान अगर रेफरी ने लिव मॉर्गन को टैप करते हुए देख लिया होता तो आज रोंडा राउजी SmackDown विमेंस चैंपियन होती। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका था। ऐसे में WWE में वापस आने के बाद वो एक बार फिर से लिव मॉर्गन को ही टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं।इसमें कोई भी शक नहीं है कि रोंडा राउजी इस मैच को बेहद आसानी से जीत सकती हैं। हालांकि, वो इस मैच में एक हील के रूप में दिख सकती हैं, जिसमें वो लिव मॉर्गन को बुरी तरह से घायल कर सकती हैं। उनके इस एक्ट के बाद वो विमेंस डिविजन की सबसे बड़ी हील के रूप में भी खुद को साबित कर पाएंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।।