WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा था। उन्होंने पिछले साल कई अच्छे इवेंट्स बुक करके फैंस को खुश किया था। 2022 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई जहां WWE ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। उम्मीद है कि यह साल भी रोचक रहेगा और WWE इसे 2021 से बेहतर बनाने की कोशिश करेगा।जनवरी 2022 WWE के लिए अहम रहेगा। अगर साल की शुरुआत बढ़िया तरह से देखने को मिलेगी तो फिर पूरा साल जरूर ही यादगार बन जाएगा। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो WWE को जनवरी 2022 में जरूर करनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE को जनवरी के महीने में करनी चाहिए।4- WWE को सैमी जेन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postसैमी जेन ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उनका हील गिमिक जबरदस्त है और फैंस उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं। WWE भी उन्हें इस समय अच्छा पुश दे रहा है। पहले वो रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। इस दौरान वो ब्रॉक लैसनर के साथ कुछ सैगमेंट्स में दिखाई दिए थे।उन्होंने SmackDown के एक एपिसोड में गोंटलेट मैच जीता था। इसी वजह से उन्हें अब शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच मिलने वाला है। हर कोई इस मैच के लिए उत्साहित है। नाकामुरा का टाइटल रन उतना अच्छा नहीं रहा है और लंबे समय से उनके पास ही चैंपियनशिप है। इसी वजह से अब सैमी जेन को पुश दिया जा सकता है। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने पिछले कुछ महीनों में काफी प्रभावित किया है और इसी कारण WWE को उन्हें इनाम के तौर पर चैंपियनशिप देनी चाहिए। उन्होंने पहले भी आईसी टाइटल पर कब्जा किया है और उनका चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा है। इसी कारण उन्हें एक बार फिर मौका मिलना चाहिए। उनका मुकाबला इसी महीने देखने को मिलेगा और उन्हें यहां जीत दर्ज करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाना चाहिए।