WWE के लिए साल 2021 काफी जबरदस्त साबित हुआ है। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। कुछ रेसलर्स को बढ़िया तरह से पुश मिला और वो चैंपियन बनने में सफल रहे। इसके अलावा कई सुपरस्टार्स को रिलीज भी किया गया। WWE ने 2021 में अच्छे पीपीवी और इवेंट्स का आयोजन किया।इसी वजह से WWE के लिए साल 2021 धमाकेदार रहा है। WWE ने इस साल कुछ ऐसी चीज़ें की हैं जो काफी निराशाजनक थी और इससे कई सारे फैंस खुश नहीं थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में हुई 4 ऐसी चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए थी।4- WWE का ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज करना View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन दोनों ही WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में गिने जाते थे। ब्रे वायट सालों से WWE में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने अलग-अलग कैरेक्टर्स में काम करते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की थी। वो WWE चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने 2 बार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा भी किया हुआ है।उनका द फीन्ड गिमिक फैंस को काफी पसंद था और इसी वजह से वो फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं। ब्रे वायट के इस गिमिक की वजह से WWE में उन्हें एक बार फिर टॉप स्टार बनने का मौका मिला था। किसी ने नहीं सोचा था कि ब्रे वायट को रिलीज किया जाएगा। यह WWE की बड़ी गलती रही है क्योंकि अब हर कोई उनके खास गिमिक को मिस कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Postदूसरी ओर ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE ने 2016 से सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया है। उन्होंने इसके बाद कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और उन्हें पराजित किया। वो WrestleMania 36 में यूनिवर्सल चैंपियन बनने में भी सफल रहे थे। वो कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार्स में से एक थे। इसी वजह से किसी ने नहीं सोचा था कि स्ट्रोमैन को कभी रिलीज किया जाएगा। WWE ने दोनों दिग्गज रेसलर्स को रिलीज करके निराश किया था।