WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और बड़ा नाम बनाया है। द बीस्ट डेब्यू के बाद से ही सीधा मेन इवेंट स्टार बन गए थे और इसके बाद वो कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने। ब्रॉक लैसनर कुछ सालों के लिए WWE के एक्शन से दूर रहे लेकिन फिर भी उनका कद कम नहीं हुआ।लैसनर ने WWE में ढेरों सुपरस्टार्स का सामना किया है और उनपर एक बड़ी जीत भी दर्ज की हुई है। SummerSlam 2021 में द बीस्ट ने चौंकाने वाली वापसी की थी और इसके बाद से वो लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत की और इसके बाद से ही दोनों एक दुश्मनी में दिखाई दे रहे हैं।देखकर लग रहा है कि जल्द ही दोनों की दुश्मनी खत्म हो जाएगी। इसके बाद ब्रॉक लैसनर कुछ अन्य रेसलर्स के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं और 2022 में उनके खिलाफ मैच लड़ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले View this post on Instagram Instagram Postबॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच हर एक फैन मैच देखना चाहता है। दोनों ही सुपरस्टार्स कभी भी आमने-सामने नहीं आए हैं। उनका साइज एक-जैसा है और वो अपने मैचों में जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा दोनों रेसलर्स को MMA में सफलता मिली हुई है। इसी कारण उनके बीच फैंस मैच देखना चाहते हैं।बॉबी लैश्ले ने कई मौकों पर बताया है कि वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ एक मैच लड़ना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने WWE में वापसी की है। अब तक यह चीज़ संभव नहीं हो पाई है लेकिन WWE 2022 में यह मैच बुक कर सकता है। ब्रॉक लैसनर फ्री एजेंट हैं और इसी वजह से वो Raw में भी जा सकते हैं। वहां वो लैश्ले के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं।