WWE के Elimination Chamber इवेंट का अंत देखने को मिल गया है। अब WWE का अगला इवेंट रेसलमेनिया (WrestleMania 38) रहेगा। इस इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE ने पहले ही शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया। WrestleMania 38 के लिए कुछ और मैच तय हो सकते हैं।हर साल कुछ सुपरस्टार्स इस बड़े इवेंट को मिस करते हैं। इस साल भी कई रेसलर्स को शो का हिस्सा बनने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 इवेंट को मिस करते हुए नजर आ सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले View this post on Instagram Instagram Postबॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) Elimination Chamber 2022 का हिस्सा थे। वो मेन इवेंट में बतौर चैंपियन गए थे लेकिन मुकाबले के दौरान वो चोटिल हो गए। इसी वजह से उन्हें बैकस्टेज ले जाया गया। इसी कारण ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने मैच में जीत दर्ज की। लग रहा था कि बॉबी को साधारण चोट लगी है। बताया जा रहा है कि बॉबी लैश्ले चोटिल हो गए हैं और वो अगले 4 महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। इसी कारण वो WrestleMania मिस कर सकते हैं।कुछ समय पहले तक वो मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। हर कोई सोच रहा था कि लैश्ले का WrestleMania 38 में बड़ा किरदार रहेगा। वो पिछले साल इस इवेंट में बतौर चैंपियन गए थे और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें थी। हालांकि, चोट के कारण बाहर होना सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। View this post on Instagram Instagram Postकुछ समय पहले ड्रू मैकइंटायर बुरी तरह चोटिल हो गए थे लेकिन वो जल्दी बेहतर परिस्थिति में आ गए और फिर उनकी वापसी हुई। बॉबी लैश्ले के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। अगर वो WrestleMania के पहले वापसी करते हैं या इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो यह काफी बड़ी बात होगी। हालांकि, इसके चांस अभी काफी ज्यादा कम नजर आ रहे हैं।