WWE: WWE के लिए साल 2022 काफी खास रहा है। इस साल WWE में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ट्रिपल एच (Triple H) ने कंपनी की कमान संभाल ली है और विंस मैकमैहन (Vince McMahon) अब पूरी तरह से रिटायर हो गए हैं। साथ ही कई सारे पूर्व WWE सुपरस्टार्स का रिटर्न देखने को मिल रहा है।हर साल कंपनी में कई टाइटल चेंज होते हैं और ढेरों सुपरस्टार्स चैंपियन बनते हैं। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। 2022 में कई बड़े सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती है। हालांकि, कई सफल नहीं हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जिन्होंने 2022 में कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है।4- WWE दिग्गज ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर को मौजूदा समय के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने 2022 में शानदार काम किया है। वो पहले हैप्पी कॉर्बिन के साथ दुश्मनी का हिस्सा थे। उन्हें पूरे साल एक टॉप स्टार के रूप में बिल्ड किया गया, ताकि वो रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच लड़ पाए।रोमन रेंस के खिलाफ उन्हें Clash at the Castle में मैच मिला था। इस मैच में रोमन ने जीत दर्ज करके ड्रू के सपनों पर पानी फेर दिया था। इसके बाद से ड्रू नॉन-टाइटल स्टोरीलाइन में नज़र आ रहे हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद चैंपियन बनने का मौका नहीं मिला है।3- केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस के लिए 2022 बहुत ही खास माना जाएगा। इस साल उन्होंने मुख्य रूप से अपने कैरेक्टर और माइक वर्क द्वारा प्रभावित किया है। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ WrestleMania से पहले मैच को अकेले दम पर बढ़िया तरह से बिल्ड किया। बड़े इवेंट में उन्हें दिग्गज के खिलाफ लड़ने का मौका मिला।बाद में ओवेंस ने और भी शानदार काम करके अलग-अलग स्टोरीलाइंस में अपना योगदान दिया। अब उनकी ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी शुरू हो गई है। देखा जाए तो पूरे साल ओवेंस ने अच्छा काम किया है लेकिन फिर भी उन्हें चैंपियन बनने का मौका नहीं मिल पाया है।2- एजे स्टाइल्स View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स को मौजूदा समय में WWE के सबसे अनुभवी और पसंदीदा सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। स्टाइल्स के लिए 2022 ठीक ही साबित हुआ है। वो ऐज के साथ दुश्मनी में नज़र आए, जो बहुत अच्छी रही। हालांकि, उनके मैच उतने खास साबित नहीं हुए और फिर वो जजमेंट डे के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन गए।उनकी दुश्मनी काफी समय से जारी है। OC के रिटर्न के बाद स्टाइल्स का कद बढ़ गया है और उन्होंने हाल ही में फिन बैलर के खिलाफ एक बड़े मैच में जीत दर्ज की है। स्टाइल्स के लिए साल उतना अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने यहां पर कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती है। यह एक खराब चीज़ है।1- शेमस View this post on Instagram Instagram Postशेमस अपने करियर को एक बार फिर से टॉप पर लाने में सफल हुए हैं। वो एक बार फिर फैन फेवरेट बन गए हैं और हर कोई उनका काम पसंद कर रहा है। इस साल शेमस ने कई शानदार मैच दिए हैं। उनका ब्रॉलिंग ब्रूट्स फैक्शन भी बहुत तगड़ा है। वो इस साल आईसी चैंपियन बनने के करीब आ गए थे।उन्होंने गुंथर को दो मौकों पर लगभग हरा ही दिया था। हालांकि, शेमस को सफलता नहीं मिली। वो इस साल चैंपियन तो नहीं बन पाए लेकिन अगला साल जरूर ही शेमस के लिए तगड़ा रह सकता है। वो 2023 में इसी तरह का धमाकेदार प्रदर्शन करके कोई ना कोई टाइटल जरूर जीतने में सफल होंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।