Survivor Series WarGames: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames) इवेंट के लिए फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बनी है। इस इवेंट में कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे। WWE यहां पर WarGames मैचों का आयोजन करने वाला है। इसके अलावा कुछ साधारण टाइटल और नॉन-टाइटल मुकाबले भी आयोजित होंगे।इस इवेंट को WWE अलग-अलग तरीकों से काफी खास बना सकता है। कुछ सुपरस्टार्स की अगर Survivor Series WarGames में वापसी होती है तो इवेंट चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Survivor Series WarGames में रिटर्न कर सकते हैं।4- WWE दिग्गज बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच SummerSlam 2022 के बाद से अभी तक एक्शन में नज़र नहीं आई हैं। फैंस को उनकी वापसी का काफी समय से इंतजार हैं। वो अब संभावित रूप से चोट से ठीक हो गई हैं। बियांका ब्लेयर को अपनी टीम में एक साथी की जरूरत है और बैकी लिंच यहां रिटर्न कर सकती हैं।लिंच का SummerSlam में बेबीफेस टर्न देखने को मिला था और लग रहा था कि डैमेज कंट्रोल के साथ दुश्मनी में वो बियांका का साथ देंगी। अगर वो फिट हो गई हैं तो फिर Survivor Series में होने वाले विमेंस WarGames मैच में वो अपना रिटर्न कर सकती हैं। WWE अपने सभी फैंस को सरप्राइज दे सकता है।3- शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर काफी समय से ब्रेक पर हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania Backlash में लड़ा था। फैंस उन्हें महीनों से एक्शन में देखने का इंतजार कर रहा है। कई लोगों का मानना है कि रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर की दुश्मनी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।साथ ही शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस टाइटल हारने के बाद से अभी तक रीमैच नहीं मिला है। देखा जाए तो फ्लेयर Survivor Series WarGames में रिटर्न कर सकती हैं। वो रोंडा राउजी की जीत के बाद रिटर्न कर सकती हैं और उन्हें कंफ्रंट करके मैच के संकेत दे सकती हैं।2- ऐज View this post on Instagram Instagram Postऐज ने अपना आखिरी मैच Extreme Rules में लड़ा था और इसके बाद से ही वो एक्शन से दूर हैं। ऐज की जजमेंट डे के साथ अभी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। Survivor Series WarGames में एजे स्टाइल्स और फिन बैलर के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। इसमें OC और जजमेंट डे का अहम किरदार रहेगा।अगर जजमेंट डे फैक्शन यहां भारी पड़ता है और एजे स्टाइल्स हार के करीब आते हैं, तो फिर ऐज वापसी कर सकते हैं। वो आकर डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट की बुरी हालत कर सकते हैं। साथ ही फिन बैलर का ध्यान भटका सकते हैं। इससे एजे स्टाइल्स को जीत दर्ज करने में मदद मिल सकती है।1- साशा बैंक्स View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स लगभग 6 महीनों से WWE में दिखाई नहीं दी हैं। उन्हें Raw से वॉकआउट के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। कई मौकों पर लगा कि बैंक्स को रिलीज कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। ऐसे में चांस हैं कि WWE उन्हें वापस लाने में रुचि रख रहा है।Crown Jewel की शुरुआत में WWE के इंट्रो में साशा बैंक्स नज़र आई थीं। इसके पहले वो इंट्रो में नहीं थीं। WWE ने उनके रिटर्न के संकेत दिए थे। साथ ही साशा बैंक्स ने भी सोशल मीडिया पर लगातार संकेत दिए हैं। Survivor Series WarGames में वो चौंकाने वाली वापसी करके बियांका ब्लेयर की टीम की आखिरी सदस्य बन सकती हैं। फैंस को यह चीज़ पसंद आएगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।