WWE के रॉ (Raw) एवं स्मैकडाउन (SmackDown) शो के बाद फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि कुछ पलों को किस कारण से टीवी पर दिखाया गया है। रेसलिंग जगत में हर हफ्ते एक बदलाव होता है जिससे कहानियों को दिखाने और फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने में मदद मिलती है।ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आपको WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन के बारे में जाननी चाहिएकोफी किंग्स्टन का बॉबी लैश्ले को एक नॉन टाइटल मैच में हराना हो या फिर शार्लेट फ्लेयर का असुका के हाथों हारना हो, ये दोनों ही बड़े पेचीदा पल थे। फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि क्या इस कहानी का इस्तेमाल Hell In A Cell शो के लिए किया जा रहा है। वहीं एलिस्टर ब्लैक ने बिग ई पर अटैक क्यों किया? ये और ऐसे ही कई सवालों के बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं जो शोज के बाद सामने आए हैं।#4 क्या WWE Raw टैग टीम चैंपियंस अब एक बेबीफेस होने वाले हैं?Is @IAmEliasWWE about to spell disaster for @AJStylesOrg? 💪#WWERaw pic.twitter.com/owSHoRud4c— WWE (@WWE) May 18, 2021WWE Raw के मौजूदा टैग टीम चैंपियंस ने WrestleMania 37 में अपना मैच जीतकर टाइटल्स अपने नाम किए थे। इसके बाद उन्होंने इसे एक बार ही डिफेंड किया और रिटेन करने में कामयाब रहे। Raw में इलायस को एजे स्टाइल्स के खिलाफ एक मैच लड़ने का मौका दिया गया जिसके अंत में रायकर ने दखल दे दिया जिसकी वजह से मैच डिसक्वालिफ़िकेशन में खत्म हो गया। मैच के बाद इलायस ने स्टाइल्स पर अटैक भी किया।ये भी पढ़ें: 4 तरीके जिससे विंस मैकमैहन की जगह WWE को नया चेयरमैन मिल सकता हैअगर इस बदलाव को समझा जाए तो ऐसा लगता है जैसे WWE Raw टैग टीम चैंपियंस को एक फेस के तौर पर दिखाना चाह रही है। अब ये बदलाव लंबे समय के लिए होगा या ये कुछ पल का बदलाव है ये देखना होगा। क्या इस बदलाव से एजे स्टाइल्स और ओमोस को कोई फायदा होगा ये देखने वाली बात होगी?R-K-Bro turning heel. AJ Styles/Omos turning face. Sounds like that’s coming down the line.— KRS-Two (@PBS_Impulse9) May 18, 2021ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो बॉलीवुड की फिल्मों के अलग अलग जॉनर के लिए उपयुक्त हैंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।