Betrayals of Roman Reigns by Bloodline Members: WWE में ब्लडलाइन (Bloodline) की शुरुआत 2020 से हुई थी और अभी तक यह फैक्शन डॉमिनेट करता आया है। समय के साथ फैक्शन में कई बदलाव हुए हैं। अभी सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन में जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस (Roman Reigns) के ओरिजिनल ब्लडलाइन में उनके अलावा अभी जिमी उसो है। रोमन को अपने सफर के दौरान कई बार धोखे मिले हैं और यह चीज़ आगे भी जारी रह सकती है। इस आर्टिकल में हम 4 धोखे के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को ब्लडलाइन के पूर्व और मौजूदा सदस्य से मिले हैं और 2 जो आगे मिल सकते हैं।4- रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं: WWE स्टार सोलो सिकोआ ने फैंस को हैरान कर दिया View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को अब तक का सबसे बड़ा धोखा दिया है। रोमन के WrestleMania XL में हारने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने खुद को ट्राइबल चीफ घोषित किया और उला फाला ले लिया। इसी बीच वो नए सदस्यों को भी अपने साथ जोड़ने में सफल हुए। सोलो को अगला ट्राइबल चीफ माना जा रहा था लेकिन उनका रोमन को धोखा देकर ट्राइबल चीफ पद छीन लेना हैरान कर देने वाली चीज़ थी।3- रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं: पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन ने लिया था बड़ा फैसला View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन का ब्लडलाइन में शामिल होना फैंस को काफी पसंद आया था। रोमन रेंस ने उन्हें Honorary Uce बनाया था। इन सभी चीज़ों के बावजूद रोमन रेंस ने लगातार सैमी पर उनकी वफादारी के लिए शक किया और बार-बार उनसे प्रूफ मांगे। Royal Rumble 2024 में रोमन ने सैमी को मजबूरन केविन ओवेंस पर हमला करने के लिए कहा। सैमी ने ऐसा नहीं किया और रोमन रेंस पर हमला करके उन्हें धोखा दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बेहतरीन स्टोरीलाइन देखने को मिली थी।2- रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं: WWE दिग्गज पॉल हेमन फैंस को सरप्राइज करेंगे? View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन ने हमेशा ही रोमन रेंस के प्रति वफादारी दिखाई है। वो रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं और इसी वजह से वो सोलो सिकोआ के खिलाफ भी जाने को तैयार हो गए। पॉल एक्शन से दूर हैं और फैंस उनका रोमन के साथ रीयूनियन देखना चाहते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार पॉल के रोमन रेंस को आगे जाकर धोखा देने का प्लान है। ऐसे में फैंस को कुछ महीनों बाद सरप्राइज मिल सकता है। वाइजमैन, रोमन के खिलाफ जाकर सभी को सरप्राइज कर सकते हैं।2- रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं: जिमी उसो WWE में असली ट्राइबल चीफ के खिलाफ जा चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो और रोमन रेंस का हाल में रीयूनियन हुआ था और दोनों काफी भावुक नज़र आए थे। हालांकि, पहले जिमी भी एक मौके पर रोमन रेंस के खिलाफ चले गए थे। पिछले साल WWE WrestleMania के बाद ब्लडलाइन में दरार आने लगी। रोमन लगातार जिमी उसो की बेइज्जती करते रहे और Night of Champions में उनके बीच थोड़ी झड़प देखने को मिली। इसी बीच जिमी ने रोमन पर सुपरकिक लगाकर उन्हें धोखा दे दिया। कुछ महीनों बाद वो फिर से साथ आ गए थे।1- रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं: WWE दिग्गज द रॉक दिखा सकते हैं अपना गुस्सा View this post on Instagram Instagram Postद रॉक ने साल की शुरुआत में वापसी की थी और फिर वो ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए थे। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार किया था। दोनों ने साथ मिलकर WWE WrestleMania में टैग टीम मैच लड़ा। रॉक, कोडी रोड्स से नफरत करते हैं और इसी वजह से उन्होंने रोमन का लगातार साथ दिया। हालांकि, रोमन वापसी के बाद कोडी रोड्स का साथ लेते हुए नज़र आए। यह चीज़ रॉक को परेशान कर गई होगी। इसी वजह से दिग्गज ने Bad Blood में वापसी की। वो आगे जाकर रोमन रेंस को इसी कारण धोखा दे सकते हैं।1- रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन जे उसो ने लिया था बड़ा फैसला View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो की तरह ही जे उसो को भी लगातार रोमन रेंस परेशान कर रहे थे। इस चीज़ का नुकसान आखिर उन्हें हुआ। जिमी उसो के ब्लडलाइन से 2023 में अलग होने के बाद जे उसो को कोई एक साइड चुननी थी। इसी बीच उन्होंने WWE SmackDown के एक एपिसोड में जिमी के पक्ष में रहने का फैसला किया और रोमन रेंस को धोखा दे दिया। इसके बाद उनका रोमन रेंस के खिलाफ मैच भी हुआ। अभी जे अपने सिंगल्स रन पर ध्यान दे रहे हैं और मौजूदा आईसी चैंपियन हैं।