WWE: WWE के मौजूदा रोस्टर में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स काम करते हैं। एक समय के बाद रेसलर्स का करियर खत्म हो जाता है और वो ज्यादा समय तक लड़ने में सक्षम नहीं रहते हैं। इसी कारण हर साल ढेरों बड़े स्टार्स रिटायर होते हुए नजर आते हैं। इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में ट्रिपल एच (Triple H) ने रिंग के बीच बूट्स रखकर आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट ली थी। WWE के रोस्टर में अभी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो आने वाले समय में रिटायर हो सकते हैं। इन सभी सुपरस्टार्स ने अलग-अलग मौकों पर संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने जल्द ही रिटायर होने के संकेत दे दिए हैं। 4- WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो ने कई बार अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है। उन्होंने कुछ सालों पहले बताया था कि वो अपने बेटे के साथ काम करना चाहते हैं और उन्हें रेसलिंग के सारे गुणों से परिचित कराना चाहते हैं। डॉमिनिक मिस्टीरियो को अब WWE में काम करते हुए पर्याप्त अनुभव हो गया है। कुछ समय पहले ही रे मिस्टीरियो का एक इंटरव्यू देखने को मिला था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो 50 साल की उम्र तक ही रेसलिंग करेंगे। उन्होंने यह कहा था कि वो अपनी रिटायरमेंट के लिए अच्छे प्लान्स बना रहे हैं। अगले 2-3 सालों के अंदर मिस्टीरियो इन-रिंग एक्शन से दूर जाने का निर्णय ले सकते हैं। 3- बिग ई View this post on Instagram Instagram Postबिग ई का नाम इस लिस्ट में आना काफी निराशाजनक चीज़ है। वो कुछ महीनों पहले तक अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थे। उन्होंने पिछले साल ही WWE चैंपियनशिप जीती थी। WrestleMania 38 से कुछ हफ्ते पहले रिज हॉलैंड के एक बोच के कारण बिग ई की गर्दन में खतरनाक तरीके से चोट आई थी। बाद में पता चला कि यह चोट काफी गहरी है। उन्होंने सर्जरी करानी पड़ी और वो नेस ब्रेस पहनते हुए भी नजर आए हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया कि अगर उन्हें संन्यास लेना पड़े तो वो रिंग से दूर हो जाएंगे। अभी वो सिर्फ 36 साल के हैं लेकिन अगर चोट सही नहीं हुई तो उन्हें रिटायरमेंट लेनी पड़ सकती है। 2- फिन बैलर View this post on Instagram Instagram Postफिन बैलर की उम्र 41 साल है और कोई भी उन्हें देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। बैलर का रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा है और वो अपना बड़ा नाम बनाने में सफल रहे हैं। कुछ समय पहले बैलर ने बताया था कि उनके रेसलिंग करियर में 5 से 10 साल बचे हैं। उन्होंने साफ कर दिया था कि वो कम से कम 5 और सालों तक जरूर रेसलिंग करेंगे। बैलर इसके बाद रिटायर हो सकते हैं और उन्होंने इस चीज़ के संकेत जरूर दे दिए हैं। बैलर की बुकिंग WWE में उतनी अच्छी नहीं रही है। इसी कारण वो अपने करियर में बचे 5 सालों का बढ़िया तरह से इस्तेमाल करना पसंद करेंगे। 1- एजे स्टाइल्स View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स को WWE के सबसे बड़े और फेमस स्टार्स में गिना जाता है। स्टाइल्स की उम्र 45 साल हो गई है और वो सालों से ही रेसलिंग करते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि अब शरीर उनका उतना साथ नहीं देता है। स्टाइल्स ने सालों तक TNA और ROH में काम किया। बाद में उन्होंने WWE में रहते हुए भी अपना बड़ा नाम बनाया है। स्टाइल्स ने संकेत दिए हैं कि वो अगले कुछ सालों के अंदर रिटायर हो सकते हैं। एजे इसी कारण से नए सुपरस्टार्स के साथ लड़ने और उन्हें आगे लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह स्टाइल्स की ओर से एक अच्छा कदम है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।