WWE का अगला इवेंट Royal Rumble 2022 रहेगा। इस शो के लिए WWE ने कई अच्छे मैचों का ऐलान कर दिया है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) असल में WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है और इसी वजह से फैंस की उम्मीदें शो से काफी ज्यादा है। इस इवेंट में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले है और इसी कारण लग रहा है कि शो रोचक रहेगा।इस इवेंट में कुछ कपल्स भी हिस्सा लेंगे। कुछ कपल्स एक ही मैच का हिस्सा हैं वहीं कुछ इवेंट के दौरान अलग-अलग मुकाबलों में लड़ते हुए नजर आएंगे। WWE के इस अहम इवेंट में बड़े कपल्स एक्शन में दिखाई देंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 फेमस कपल्स के बारे में बात करेंगे जो Royal Rumble 2022 का हिस्सा बनने वाले हैं।4- WWE Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और बैकी लिंच (Becky Lynch) दोनों ही Royal Rumble 2022 इवेंट का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों ही कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार्स हैं। इसी वजह से रॉलिंस और लिंच चैंपियनशिप मैचों का हिस्सा है। दरअसल, बैकी लिंच अपने Raw विमेंस टाइटल को डूड्रॉप के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं।लिंच ने अब तक चैंपियन के तौर पर काफी अच्छा काम किया है। इसी वजह से लग रहा है कि वो अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी। Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस को बड़ा मौका मिल रहा है। दरअसल, वो पिछले इवेंट में WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे और अब वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में नजर आने वाले हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले कई मैच हो चुके हैं और इसी वजह से उनके मुकाबले से काफी उम्मीदें हैं। मैच में सैथ जीत दर्ज करते हुए नया चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे। काफी चांस रहेंगे कि वो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा करेंगे।