4 WWE सुपरस्टार्स जो 35 साल की उम्र से पहले ही रिटायर हो गए

WWE सुपरस्टार्स छोटी उम्र में रिटायर हो गए
WWE सुपरस्टार्स छोटी उम्र में रिटायर हो गए

स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त करना कोई आसान काम नहीं है, WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रोमोशन है। अक्सर लोग प्रो रेसलिंग को एक फेक स्पोर्ट कहने की भूल कर बैठते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि रिंग में किसी मैच के दौरान एक गलत मूव रेसलर की जान भी ले सकता है।

Ad

मैचों के दौरान रिंग में देखा जाने वाला एक्शन स्क्रिपटेड होता है और रेसलर्स फाइट के दौरान एक-दूसरे की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हैं। मगर लोगों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि यही रेसलर्स केवल फैंस के मनोरंजन के लिए अपनी बॉडी को इतनी क्षति पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

अक्सर इस दौरान रेसलर्स चोटिल भी हो जाते हैं, जिनके कारण उन्हें बहुत छोटी उम्र में प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट भी लेनी पड़ी थी। इस आर्टिकल में हम उन 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जो 35 साल की उम्र से पहले ही रिटायर हो गए थे।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

पूर्व WWE सुपरस्टार एजे ली - 28 साल

एजे ली
एजे ली

एजे ली को WWE मेन रोस्टर में आने के बाद अपने स्टोरीलाइन रिलेशनशिप्स के कारण पहचान मिलनी शुरू हुई थी। वो कद में छोटी जरूर थीं, लेकिन इन रिंग स्किल्स के मामले में अन्य कई रेसलर्स से बहुत बेहतर थीं। इन्हीं स्किल्स के दम पर आगे चलकर वो रिकॉर्ड 3 बार डीवाज़ चैंपियन भी बनीं।

Ad

2014 में WWE को छोड़ने के बाद सीएम पंक ने असल जिंदगी में एजे ली से शादी रचाई। पंक द्वारा कंपनी से जाने के एक साल बाद ली ने रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण ना केवल WWE बल्कि अपने प्रो रेसलिंग करियर से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी थी। रिटायरमेंट के समय ली की उम्र केवल 28 साल थी।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

कोरी ग्रेव्स - 30 साल

कोरी ग्रेव्स
कोरी ग्रेव्स

कोरी ग्रेव्स अपनी युवावस्था से ही प्रो रेसलिंग से जुड़े रहे हैं। साल 2011 में उन्होंने WWE के साथ एक रेसलर के तौर पर डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। एक रेसलर के तौर पर उन्हें ज्यादा सफलता तो नहीं मिली, लेकिन 2013 में एड्रियन नेविल के साथ मिलकर NXT टैग टीम चैंपियन जरूर बने।

Ad

टाइटल ड्रॉप करने के कुछ समय बाद उन्हें गंभीर चोट का शिकार होना पड़ा, जो धीरे-धीरे ग्रेव्स के इन रिंग करियर के लिए दिक्कतों को बढ़ाती जा रही थी। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने दिसंबर 2014 में वापसी जरूर की, लेकिन एक कमेंटेटर के तौर पर और अपने वापसी सैगमेंट में ही उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। तभी से वो WWE में एक कलर कमेंटेटर की भूमिका निभाते आ रहे हैं। रिटायरमेंट के साल ही ग्रेव्स ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था।

लियो रश - 26 साल

लियो रश
लियो रश

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि लियो रश एक मल्टी-टैलेंटेड परफॉरमर हैं। उन्होंने साल 2017 में WWE को जॉइन किया और 3 साल बाद यानी 2020 के अप्रैल महीने में कंपनी ने उन्हें रिलीज़ करने का फैसला लिया था। हाल ही में उन्होंने अपना AEW डेब्यू किया था।

Ad

AEW रिंग में पहली बार कदम उन्होंने Double or Nothing 2021 पीपीवी के कैसिनो बैटल रॉयल में रखा। दुर्भाग्यवश इस मैच में उन्हें कंधे में चोट आई, उसी के चलते अब उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अभी उनकी उम्र केवल 26 साल है।

पेज- 25 साल

पेज
पेज

पेज ने साल 2017 में हील कैरेक्टर में वापसी की थी। उस समय उन्होंने मैंडी रोज़ और सोन्या डेविल के साथ टीम बनाई, जिसे उन्होंने 'एब्सोल्यूशन' नाम दिया। उन्होंने 4 दिसंबर 2016 के Raw एपिसोड में साशा बैंक्स के खिलाफ मैच में अपना इन रिंग रिटर्न किया, जिसमें उन्हें जीत भी मिली।

उसके कुछ हफ्ते बाद WWE के एक हाउस शो में विमेंस टैग टीम मैच लड़ा जा रहा था, इसी मैच में साशा बैंक्स की एक किक से पेज गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं। वहीं WrestleMania 34 से अगले Raw एपिसोड में रिटायरमेंट की घोषणा करते समय उनकी उम्र केवल 25 साल हुआ करती थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications