4 भारतीय सुपरस्टार्स जिनकी Triple H के एरा में WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE
इन भारतीय स्टार्स की WWE में वापसी मुश्किल है (Photo: WWE.com)

Indian Superstars Who May Not Return Triple H Era: ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में अभी तक WWE को बढ़िया सफलता मिली है। 2024 तो बहुत ज्यादा खास रहा। नए चैंपियंस, नई स्टोरीलाइन और बिजनेस में काफी बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि, द गेम ने भारतीय फैंस के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। पिछले साल भारत के तीन रेसलर्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आलम ये है कि अब कंपनी में कोई भी इंडियन स्टार काम नहीं करता है। कहीं ना कहीं ये बहुत गलत बात है। इस आर्टिकल में हम उन चार भारतीय सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी ट्रिपल एच के एरा में WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

Ad

#4 वीर महान के WWE में आने के चांस अब बहुत कम हैं

Ad

पिछले साल अप्रैल में WWE ने वीर महान को रिलीज कर दिया था। 2022 में Raw में एक अलग किरदार के साथ वीर की एंट्री हुई थी। उस समय विंस मैकमैहन के हाथ में कंपनी की कमान थी। वीर को काफी शक्तिशाली शुरुआत में दिखाया गया। हालांकि, कुछ महीने बाद वो अचानक WWE टीवी से गायब हो गए थे।

बाद में ट्रिपल के एरा की जब शुरुआत हुई तो भारतीय सुपरस्टार के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। NXT में उन्होंने काम किया। मेन रोस्टर में भी सांगा और जिंदर महल के साथ वो नज़र आए लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। कुल मिलाकर कहा जाए तो द गेम और उनकी टीम ने वीर की ज्यादा परवाह नहीं की। अब तो शायद ही WWE में कभी उनकी एंट्री दोबारा हो पाएगी।

#3 WWE से रिलीज होने के बाद सांगा ने दिखाया था अपना गुस्सा

Ad

सांगा को भी पिछले साल WWE ने वीर महान के साथ रिलीज कर दिया था। कंपनी के इस कदम से वो बहुत गुस्से में दिखे थे। उन्होंने पहले NXT में अच्छा काम किया था। वहां पर उन्होंने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। NXT में सांगा ने वीर के साथ इंडश शेर नाम की टीम बनाई, जिसमें बाद में जिंदर महल भी शामिल हुए।

साल 2023 ड्राफ्ट में इंडश शेर को Raw में चुना गया था। तब लगा था कि कंपनी द्वारा इन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कमजोर बुकिंग दे गेम और उनकी टीम द्वारा इनके लिए देखने को मिली। ट्रिपल एच के एरा में अब शायद ही सांगा की कभी WWE में वापसी हो पाएगी। भारतीय स्टार को अपना करियर संवारने के लिए कोई नया रास्ता ढूंढना पड़ सकता है।

#2 & #1 WWE ने 2021 में बॉलीवुड बॉयज़ को लेकर लिया था बड़ा फैसला

Ad

बॉलीवुड बॉयज को जून, 2021 में WWE ने रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। इस रेसलिंग टैग टीम में समीर और सुनील सिंह ने काम किया। दोनों ने 205 लाइव शो में लंबे समय तक कार्य किया। इसके अलावा जिंदर महल के साथ भी दोनों का जलवा देखने को मिला था।

बॉलीवुड बॉयज द्वारा कई बार WWE में वापसी की इच्छा जताई जा चुकी है। हालांकि, ट्रिपल एच के एरा में अब ये काम शायद बहुत मुश्किल है। द गेम इन्हें दोबारा वापस लाने के मूड में बिल्कुल नहीं होंगे। वैसे समीर और सुनील ने इंडिपेंडेंट रेसलिंग में अभी तक अच्छा काम किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications