WWE को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे फैंस पूरी दुनिया देखना पसंद करते हैं लेकिन भारत में इसकी लोकप्रियता एक अलग ही स्तर पर है। भारत में कई सालों से WWE को देखा जा रहा है और यह चीज़ WWE को अच्छे से पता है। इसी कारण भारत के रेसलर्स को WWE में पुश दिया जाता है। View this post on Instagram Instagram Postकई सारे भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE में काम किया है और कुछ रेसलर्स को सफलता भी मिली है। WWE में इस समय जिंदर महल (Jinder Mahal), शैंकी (Shanky) और वीर महान (Veer Mahaan) के रूप में भारत के सुपरस्टार्स मौजूद हैं। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स अभी WWE में नहीं लड़ रहे हैं और शायद ही वो कभी फिर कंपनी में रेसलिंग करते हुए नजर आएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो शायद ही कभी WWE में लड़ते हुए नजर आएंगे।4- WWE के पूर्व सुपरस्टार जीत रामा View this post on Instagram Instagram Postजीत रामा के पास काफी ज्यादा टैलेंट था लेकिन WWE ने कभी उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो काफी समय तक परफॉर्मेंस सेंटर में लड़ते हुए नजर आए और उन्हें कुछ मौकों पर लाइव इवेंट्स में रेसलिंग का प्रदर्शन करने मौका मिला। उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ Superstar Spectacle में मैच लड़ा था और साबित किया था कि वो आसानी से WWE में बड़ा नाम बना सकते हैं।WWE ने उन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं दी और उन्हें रिलीज कर दिया। WWE इस समय कम उम्र के सुपरस्टार्स को लाने पर ध्यान दे रहा है और जीत की उम्र ज्यादा हो गई है। इसी वजह से शायद ही उनकी WWE में वापसी होगी। वो किसी अन्य प्रमोशन में जा सकते हैं या फिर कुश्ती के कोच बन सकते हैं। वो अपनी रेसलिंग स्किल्स का उपयोग बेहतर तरीके से करने की कोशिश जरूर करेंगे।3&2- सुनील और समीर सिंह View this post on Instagram Instagram Postसुनील और समीर सिंह ने जिंदर महल के साथ रहते हुए प्रसिद्धि हासिल की थी। बाद में उन्होंने टैग टीम के रूप में भी काम किया। दोनों ही सुपरस्टार्स ने 24/7 चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। हालांकि, वो कभी भी बेहतर टैग टीम नहीं बन पाए। बाद में WWE ने बड़ा निर्णय लिया और उन्हें रिलीज कर दिया।कंपनी के पास कभी भी उनके लिए बड़े प्लान्स नहीं थे। इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जाना ही सही निर्णय था। दोनों ही सुपरस्टार्स इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में काम करते हुए अपने टैलेंट का जबरदस्त तरीके से उपयोग कर पाएंगे। अब शायद ही इन सुपरस्टार्स की WWE की रिंग में वापसी होगी।1- द ग्रेट खली View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली WWE में बड़ा नाम बनाने वाले पहले सुपरस्टार थे। वो अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक मूव्स के लिए फेमस थे। उन्होंने सालों तक WWE में काम किया और दिग्गजों की बुरी हालत की। खली की उम्र अब काफी ज्यादा हो गई है और वो अपनी कंपनी CWE में ध्यान दे रहे हैं।इसी वजह से वो WWE में नजर नहीं आते हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच काफी समय पहले लड़ा था और अब शायद ही उनकी कभी WWE की रिंग में वापसी देखने को मिलेगी। वो नए भारतीय सुपरस्टार्स को तैयार करने पर ध्यान देंगे। कहा जा सकता है कि उनके WWE करियर का अंत हो गया है।