WWE को भारत में काफी लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जाता है। भारत में WWE को सालों से देखा जा रहा है और यह प्रशंसकों के मनोरंजन का साधन है। द ग्रेट खली (The Great Khali) की वजह से भारत में WWE फेमस हुआ था। खली ने आते ही WWE में अपने जबरदस्त साइज और ताकत से फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद भारतीय प्रशंसकों की रुचि WWE में बढ़ गई थी।कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स ने बाद में WWE में काम किया है। जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स ने बाद में WWE के लिए काम करते हुए बढ़िया सफलता हासिल की। जिंदर WWE चैंपियन बनने में सफल रहे जबकि सिंह ब्रदर्स ने कुछ मौकों पर 24/7 चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके बाद भी कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स WWE में नजर आ चुके हैं। View this post on Instagram Instagram Postइस साल शैंकी और वीर महान का मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिला। ढेरों भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE में काम किया है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू नहीं किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका अभी तक मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को नहीं मिला है।4- WWE के पूर्व सुपरस्टार जीत रामा View this post on Instagram Instagram Postजीत रामा काफी सालों से WWE का हिस्सा थे। वो परफॉर्मेंस सेंटर का हिस्सा थे और ट्रेनिंग कर रहे थे। जीत अपनी जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स के लिए फेमस थे और उन्होंने कुछ लाइव इवेंट्स में इसका प्रदर्शन भी किया था। वो आसानी से WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते थे लेकिन WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।जीत रामा ने 2021 की शुरुआत में एजे स्टाइल्स के खिलाफ एक जबरदस्त मैच लड़ा था। इसके बाद से हर कोई उन्हें मेन रोस्टर पर आते हुए देखने के लिए उत्साहित था। दूसरे देश के लोगों ने भी रामा की रेसलिंग स्किल्स की तारीफ की थी। हालांकि, WWE ने उन्हें बजट कट्स की वजह से रिलीज करने का निर्णय लिया।