WWE Crown Jewel 2024 में होने वाले 4 बड़े मैच जिनमें बाहरी दखल देखने को मिल सकता है

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में दखलअंदाजी से खराब हो सकता है माहौल (Photo: WWE.com)

Big Matches Interference Crown Jewel 2024: WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है। शो में होने वाले मुकाबले जबरदस्त होंगे और कई चीजें दांव पर भी होंगी। सुपरस्टार्स मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए चीटिंग के साथ-साथ नए हथकंडे अपना सकते हैं। ऐसे मैच भी होंगे जिनमें बाहरी दखल देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम Crown Jewel में होने वाले उन 4 बड़े मुकाबलों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखल की संभावना सबसे ज्यादा है।

Ad

#4 WWE Crown Jewel में होने वाले गुंथर vs कोडी रोड्स मैच में दखल की संभावना

Ad

Crown Jewel 2024 में गुंथर और कोडी रोड्स के बीच चैंपियन बनाम चैंपियन मैच होगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं। इनके मुकाबले में दखल की संभावना ज्यादा है। आप सभी को पता है कि कोडी की राइवलरी केविन ओवेंस के साथ भी चल रही है। ओवेंस मुकाबले में आकर रोड्स के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसके अलावा लुडविग काइजर के ऊपर भी सभी की नज़रें रहेंगी। वो गुंथर की मदद के लिए कोडी पर हमला बोल सकते हैं।

#3 WWE Crown Jewel में होने वाले सिक्स-मैन टैग टीम मैच में दखल की संभावना

Ad

Crown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ का मुकाबला सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से होगा। लंबे समय बाद रोमन और उसोज़ साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। इस मुकाबले में भी दखल की संभावना बहुत ज्यादा है। सैमी ज़ेन आकर सिकोआ और उनके साथियों के ऊपर अटैक कर सकते हैं। वो एक बार फिर रेंस की साइड जा सकते हैं। Bad Blood 2024 के बाद से द रॉक भी WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। वो अब Crown Jewel में वापसी कर रोमन, जिमी उसो और जे उसो को निशाना बना सकते हैं।

#2 WWE Crown Jewel में होने वाले लिव मॉर्गन vs नाया जैक्स मैच में दखल की संभावना

Ad

Crown Jewel में लिव मॉर्गन और नाया जैक्स के बीच भी चैंपियन vs चैंपियन मैच में टक्कर होगी। दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है। इस मुकाबले में भी दखल की बहुत ज्यादा संभावना है। नाया को जीत दिलाने के लिए कुछ हथकंडे टिफनी स्ट्रैटन भी अपना सकती हैं। वहीं लिव की मदद जजमेंट डे द्वारा की जा सकती है। फिन बैलर और उनके साथी अगर आए तो फिर रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट की एंट्री देखने को मिल सकती है। मुकाबले में काफी हंगामा मचने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।

#1 WWE Crown Jewel में होने वाले सैथ रॉलिंस vs ब्रॉन्सन रीड मैच में दखल की संभावना

Crown Jewel में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच भी तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। अभी तक Raw में दोनों ने खूब हंगामा मचाया है। मुकाबले में जीत के लिए दोनों अपनी हदें पार कर सकते हैं। रॉलिंस को सतर्क रहना पड़ेगा क्योंकि सीएम पंक वापसी कर उनके ऊपर अटैक कर सकते हैं। सैथ और पंक की राइवलरी भी अधर में लटकी हुई है। Crown Jewel के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। WWE का ऐसा प्लान हुआ तो फिर सऊदी अरब में बेस्ट इन द वर्ल्ड बड़ा गेम खेल सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications