WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे अहम और टॉप सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। रोमन रेंस ने अपने टाइटल रन के दौरान ढेरों सुपरस्टार्स को पराजित किया है और कई सुपरस्टार को ट्राइबल चीफ के खिलाफ लड़ने से फायदा मिला है।पिछले कुछ समय में कई नए सुपरस्टार्स ने मेन रोस्टर पर कदम रखा है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने से जरूर फायदा मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 नए WWE रेसलर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने से फायदा मिलेगा।4- WWE सुपरस्टार गंथर View this post on Instagram Instagram Postगंथर के पास काफी टैलेंट है और उन्होंने मेन रोस्टर पर आने के बाद से लगातार फैंस को प्रभावित किया है। गंथर ने हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है और उन्हें WWE अच्छा पुश दे रहा है। अगर इसी तरह से वो अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखते हैं तो फिर उन्हें रोमन के खिलाफ लड़ने का मौका मिल सकता है।रोमन रेंस ने मौजूदा WWE रोस्टर में ज्यादातर सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ लिया है और उन्हें पराजित किया हुआ है। उन्हें फ्रेश विरोधियों की जरूरत है और इसी वजह से गंथर के खिलाफ उनका मुकाबला होना चाहिए। दोनों का यह मुकाबला फैंस देखना काफी पसंद करेंगे।3- बच View this post on Instagram Instagram PostNXT में पीट डन नाम से जबरदस्त सफलता हासिल करने वाले सुपरस्टार बच अभी SmackDown में काम कर रहे हैं। उन्होंने डेब्यू के बाद से लगातार अपने गिमिक द्वारा प्रभावित किया है। WWE ने उन्हें अभी सही तरह से उन्हें बुक नहीं किया है लेकिन शेमस और रिज हॉलैंड से अलग होने के बाद उन्हें पुश मिल सकता है।WWE उनपर अभी उतना ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है लेकिन अगर वो अपने गिमिक को आगे लेकर गए तो उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। बच को बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और रोमन रेंस के खिलाफ उनका मैच होना चाहिए। बच को यहां अपना टैलेंट दिखाने का मौका सही तरह से मिलेगा।2- इजेक्यूल View this post on Instagram Instagram Postइजेक्यूल ने अपने डेब्यू के बाद से ही लगातार प्रभावित किया है। उन्हें पहले इलायस गिमिक में सफलता नहीं मिली थी लेकिन अब लग रहा है कि वो टॉप स्टार बन सकते हैं। उन्होंने अपनी बॉडी पर ध्यान दिया है और वो पहले से ज्यादा फिट दिख रहे हैं। इसके अलावा उनकी रेसलिंग स्किल्स भी बेहतर हो गई है।उन्होंने पिछले कुछ मैचों में जरूर प्रभावित किया है। इजेक्यूल बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें रोमन रेंस जैसे दिग्गज सुपरस्टार के खिलाफ लड़ने से फायदा होगा। इससे फैंस की रुचि इस सुपरस्टार को लेकर बढ़ जाएगी। इजेक्यूल को अगर WWE अगला टॉप स्टार बनाना चाहता है तो फिर रोमन के खिलाफ उनका मुकाबला बुक किया जाना चाहिए।1- थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी इस समय Raw के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनके पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। थ्योरी ने विंस मैकमैहन और मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। इसी वजह से WWE द्वारा उन्हें पुश मिल रहा है और वो भविष्य में जरूर WWE या यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहेंगे।थ्योरी को इसके पहले कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़कर प्रभावित करना पड़ेगा। रोमन रेंस के साथ लड़ने से थ्योरी को काफी फायदा होगा। विंस मैकमैहन असल में थ्योरी को अगला टॉप स्टार बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें मौजूदा टॉप स्टार के खिलाफ थ्योरी का मैच जरूर बुक करना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।