WWE: WWE में हर साल कई सारे NXT स्टार्स का मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिलता है। पिछले कई सालों में NXT ब्रांड में काम कर चुके स्टार्स का रॉ (Raw) या स्मैकडाउन (SmackDown) में डेब्यू देखने को मिला है। आगे भी यही चीज़ जारी रहेगी क्योंकि NXT को डेवलपमेंटल ब्रांड माना जाता है। यहां रहते हुए सुपरस्टार्स अपनी रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स को बेहतर करते हैं। NXT में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो मेन रोस्टर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ ही समय में इन स्टार्स का डेब्यू देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका जल्द ही मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिल सकता है। 4- WWE NXT सुपरस्टार इंडी हार्टवेल View this post on Instagram Instagram Postइंडी हार्टवेल के मेन रोस्टर डेब्यू के संकेत फैंस को मिल गए हैं। दरअसल, NXT Heatwave के खास एपिसोड में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था जहां इंडी मौजूद थीं। उन्हें यहां एक लेटर मिला था लेकिन इसे ब्लेयर डेवनपोर्ट ने फाड़ दिया था। इंडी के ऑन-स्क्रीन पति डेक्सटर लूमिस की WWE में वापसी हो गई है। वो लगातार दो हफ्तों तक Raw के एपिसोड में नजर आए हैं। हार्टवेल को संभावित रूप से डेक्सटर की ओर से यह संदेश मिला है और इससे पता चलता है कि शायद लूमिस अपनी साथी को मेन रोस्टर पर लेकर आ सकते हैं। दोनों ने NXT में फैंस का खूब मनोरंजन किया था और Raw में भी वो ऐसा ही कर सकते हैं। 3- सांगा View this post on Instagram Instagram Postसांगा पिछले कुछ महीनों से NXT में काम कर रहे हैं और उन्हें काफी ताकतवर दिखाया जा रहा है। इस सुपरस्टार को WWE ने कुछ हफ्तों पहले मेन रोस्टर पर लाने के संकेत दे दिए थे। आपको बता दें कि WWE उन्हें मेन रोस्टर पर लाने की प्लानिंग कर रहा था और इसी कारण वो SmackDown में नजर आए थे। वो मुख्य टीवी पर नहीं बल्कि SmackDown में डार्क मैच लड़ते हुए देखे गए थे। WWE अक्सर ऐसा उन रेसलर्स के साथ करता है, जिन्हें वो मेन रोस्टर पर लाना चाहते हैं। अभी शायद उनके मेन रोस्टर पर आने के प्लान्स रुक गए हो लेकिन WWE की नजर में भारतीय यह सुपरस्टार अब बड़े स्टेज के लिए तैयार हैं। 2- रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग View this post on Instagram Instagram Postरॉड्रिक स्ट्रॉन्ग इस समय NXT में कुछ खास काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही उनकी अपने सदस्यों के साथ अनबन देखने को मिल रही है और लग रहा है कि थोड़े समय में वो अलग हो सकते हैं। खबरों के अनुसार कुछ महीनों पहले स्ट्रॉन्ग ने WWE से रिलीज की मांग भी की थी और इसका कारण किसी को समझ नहीं आ रहा था। अब ट्रिपल एच WWE के हेड बन गए हैं और उनके कारण ही स्ट्रॉन्ग को NXT में पहले इतनी सफलता मिली थी। स्ट्रॉन्ग अपनी पोजीशन से निराश हैं और इसी वजह से WWE उन्हें मेन रोस्टर पर ला सकता है। यहां ट्रिपल एच उन्हें काफी शानदार तरीके से बुक कर सकते हैं। अभी NXT में उनकी स्टोरीलाइन देखकर लग रहा है कि उनके साथ कुछ बड़ा होने वाला है। 1- सैंटोस इस्कोबर View this post on Instagram Instagram Postसैंटोस इस्कोबर WWE के अगले टॉप मेक्सिकन स्टार बन सकते हैं। रे मिस्टीरियो और एडी गुरेरो के बाद कंपनी को कोई बड़ा मेक्सिकन सुपरस्टार नहीं मिला है। WWE ने सिंकारा और एंड्राडे जैसे रेसलर्स को मौके दिए लेकिन वो प्रभावित नहीं कर पाए। सैंटोस काफी अच्छा विकल्प माने जा सकते हैं। उनके पास अच्छा लुक और रेसलिंग स्किल्स है। साथ ही वो माइक पर बहुत अच्छे हैं और यह उन्हें दूसरे मेक्सिकन स्टार्स से बेहतर बनाता है। इसके अलावा उनके पास अपना एक फैक्शन है। उनके पास मेन रोस्टर पर सफलता हासिल करने के सारे गुण हैं और NXT Heatwave में उनके मैच के अंत से संकेत मिल गए थे कि जल्द ही उनका Raw या SmackDown में डेब्यू होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।