WWE WrestleMania 38 इवेंट के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बचे हैं। WWE के लिए यह एक अहम शो है और हर साल इवेंट में बड़े मैच देखने को मिलते हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE एक नई शुरुआत करता है और इसी के साथ कुछ नए सुपरस्टार्स का डेब्यू देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में कई NXT स्टार्स का डेब्यू मेन रोस्टर पर हुआ है।इस साल भी WrestleMania इवेंट के बाद रॉ (Raw) या स्मैकडाउन (SmackDown) के रोस्टर में NXT स्टार्स की एंट्री देखने को मिल सकती है। इन सुपरस्टार्स के पास बड़े मंच पर काम करने का मौका रहेगा और उनके करियर की एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।4- WWE NXT सुपरस्टार डेक्सटर लूमिस View this post on Instagram Instagram Postडेक्सटर लूमिस के पास काफी अनोखा कैरेक्टर है। WWE के पास अब डरावने कैरेक्टर्स नहीं हैं। पहले द अंडरटेकर और ब्रे वायट के पास शानदार गिमिक थे। अंडरटेकर रिटायर हो गए हैं वहीं ब्रे वायट को रिलीज किया गया है। इसी वजह से WWE को एक शानदार गिमिक की जरूरत है।इसी कारण वो लूमिस को मेन रोस्टर पर ला सकते हैं। वो मेन रोस्टर पर आने के बाद अपने गिमिक द्वारा फैंस को आकर्षित कर सकते हैं। उनके पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स और शानदार लुक्स है।लूमिस के लिए सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। इसी कारण उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिलना चाहिए। View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ समय से वो NXT ब्रांड में खास काम नहीं कर रहे हैं और WWE के पास उनके लिए वहां प्लान्स की कमी है। इसी वजह से उन्हें WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर में भेजा जा सकता है। वो यहां नई शुरुआत कर सकते हैं और कई लोग उनके इस गिमिक को देखकर जरूर थोड़ा प्रभावित होंगे।