Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) vs जे उसो (Jey Uso) ट्राइबल कॉम्बैट मैच में धमाकेदार एक्शन के अलावा 2 सुपरस्टार्स का इंटरफेरेंस, धोखा और एक नई फिउड शुरू होने के संकेत भी मिले। ये सभी बातें इस मैच को इवेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक बना रही थीं।रोमन इस बार भी अपने टाइटल को रिटेन करने में सफल रहे, लेकिन अब फैंस के मन में सवाल उमड़ रहा होगा कि कंपनी उन्हें आगे कैसे बुक करने वाली है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SummerSlam के बाद Roman Reigns के 4 संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में आपको बताने वाले हैं।#)WWE SummerSlam के बाद Jimmy Uso कर सकते हैं Roman Reigns को चैलेंज?ꜱᴀʀᴀʜ ᵃᵈᵈⁱᶜᵗᵉᵈ ᵗᵒ ᴿᵒᵐᵃⁿ ᴿᵉⁱᵍⁿˢ@RoMoxSquadJimmy Uso aka no more Mr. Sunshine!... pic.twitter.com/Pz4Fuum01z235Jimmy Uso aka no more Mr. Sunshine!... pic.twitter.com/Pz4Fuum01zRoman Reigns vs जे उसो मैच में नो-डिसक्वालिफिकेशन की शर्त शामिल थी, इसलिए इसमें बाहरी दखल देखा जाना निश्चित था। एक तरफ सोलो सिकोआ का जे उसो पर अटैक करना कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही, लेकिन जब जिमी उसो ने जे पर अटैक किया तो क्राउड भी चौंक उठा था।मगर इसका मतलब ये नहीं कि जिमी, रोमन के साथ आ गए हैं। अभी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि जे उसो पर सुपरकिक लगाने के बाद जिमी बैकस्टेज चले गए थे। मगर अभी उन बातों को भी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब रोमन रेंस ने जिमी को पीट-पीटकर अधमरा करते हुए अस्पताल भेजा था। संभव है कि जिमी उस अटैक का बदला लेने के लिए आगे आ सकते हैं।#)सोलो सिकोआLuigiWrestling@LuigiWrestlingEsa Spear accidental de Roman Reigns a Solo Sikoa. Buah. #SummerSlam pic.twitter.com/JGCDjseiR232227Esa Spear accidental de Roman Reigns a Solo Sikoa. Buah. #SummerSlam pic.twitter.com/JGCDjseiR2जैसा कि हमने आपको बताया कि Roman Reigns और जे उसो के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ का इंटरफेरेंस देखने को मिला था। उन्होंने ट्राइबल चीफ का साथ देते हुए जे उसो को कई मौकों पर बुरी तरह पीटा। मगर मैच में एक समय ऐसा आया जब रोमन गलती से सिकोआ को स्पीयर लगा बैठे थे।इस बीच जब रोमन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो सिकोआ उन्हें खड़े-खड़े देखते रहे। इसके अलावा वो ट्राइबल चीफ पर चिल्लाते हुए भी नज़र आए, जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी की नींव रखी जा चुकी है।#)बॉबी लैश्लेWrestlingWorldCC@WrestlingWCCThe new look Street Profits led by Bobby Lashley have arrived pic.twitter.com/JpqM3DpdKg11924777The new look Street Profits led by Bobby Lashley have arrived 🔥 pic.twitter.com/JpqM3DpdKgWWE SummerSlam 2023 के मेन इवेंट में मचे बवाल के बाद ये बता पाना मुश्किल है कि इस समय कौन Roman Reigns के साथ है और कौन नहीं। मगर उनके अगले संभावित प्रतिद्वंदी की बात की जाए तो वो बॉबी लैश्ले भी हो सकते हैं, जो 2018 में कंपनी में वापस आने के बाद पहली बार SmackDown में काम करते दिखाई दे रहे हैं।इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे लैश्ले ने द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मिलकर फैक्शन बना लिया है। लैश्ले के पास वो ताकत और अनुभव है, जो उन्हें रोमन के लिए एक कठिन चैलेंजर साबित कर सकता है। इस समय द ब्लडलाइन मेंबर्स के संबंध अच्छी स्थिति में नहीं हैं, ऐसी स्थिति में एंजेलो डॉकिंस और मोंटेज फोर्ड का साथ लैश्ले को रोमन पर एक मानसिक बढ़त भी दे रहा होगा। ये सभी बातें उनकी दुश्मनी को दिलचस्प बना सकती हैं।#)शेमसPro Wrestling Finesse@ProWFinesseSheamus says that Roman Reigns has made the most of his opportunities, but there are people on the roster begging for that amount of time to tell their own stories. He feels that the rest of the roster needs story time too.[Daily Mail] pic.twitter.com/dmZdLI6eDK6046342Sheamus says that Roman Reigns has made the most of his opportunities, but there are people on the roster begging for that amount of time to tell their own stories. He feels that the rest of the roster needs story time too.[Daily Mail] pic.twitter.com/dmZdLI6eDKशेमस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिनके खिलाफ Roman Reigns ने अभी तक अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। द केल्टिक वॉरियर इस समय द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के लीडर हैं, लेकिन वो अब सिंगल्स कम्पटीशन में वापसी कर चुके हैं।उनके जैसे दिग्गज चैंपियन का अभी तक ट्राइबल चीफ से ना भिड़ना बेहद चौंकाने वाला विषय है। वैसे भी दोनों रेसलर्स इस समय SmackDown में काम कर रहे हैं, इसलिए कंपनी को आने वाले हफ्तों में उनकी स्टोरीलाइन पर जरूर विचार करना चाहिए।