Raw और SmackDown के 4 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE को 2025 में NXT में भेज देना चाहिए 

WWE में कई बार बदलाव अच्छा होता है (Photos: WWE.com)
WWE में कई बार बदलाव अच्छा होता है (Photos: WWE.com)

Superstars should move to NXT in 2025: WWE में इस समय बदलाव का दौर चल रहा है। रॉ (Raw) 6 जनवरी 2025 को अब USA नेटवर्क से Netflix पर डेब्यू करने वाला है। वहीं स्मैकडाउन (SmackDown) भी तीन घंटे का शो हो गया है। इसके साथ ही ट्रांसफर विंडो का दौर अब भी जारी है। इसके तहत हर ब्रांड का सुपरस्टार दूसरे किसी भी शो का हिस्सा बनाया जा सकता है। ऐसे में यह भी संभव है कि कुछ मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को NXT का हिस्सा बनाया जाए। इस आर्टिकल में हम आपको उन चार सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें 2025 में NXT का हिस्सा बन जाना चाहिए।

Ad

#4 और #3 WWE SmackDown के द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को NXT में ड्राफ्ट कर देना चाहिए

Ad

मोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने 2015 में साथ आकर द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की शुरुआत की थी। वह इस समय SmackDown का हिस्सा हैं। अगर स्टोरी की बात करें तो उनके पास कुछ समय में वह स्टोरी नहीं रही है जैसा प्रदर्शन वह करते रहे हैं। उनके ऊपर कुछ समय पहले शो के दौरान बैकस्टेज हमला हो गया था। वह इसके चलते हाल में एक टैग टीम मैच भी कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें वह मोमेंटम नहीं प्राप्त है जो उस समय था जब वह NXT टैग टीम चैंपियन थे। ऐसे में यह संभव है कि उन्हें 2025 में वापस भेज दिया जाए ताकि वह खुद पर काम कर सकें।

#2 WWE सुपरस्टार ओमोस को 2025 में NXT का हिस्सा होना चाहिए

Ad

ओमोस को WWE फैंस ने WrestleMania XL से पहले हुए SmackDown में आखिरी बार रिंग में देखा था। वह अक्सर टीवी पर नहीं दिखाई देते हैं। कंपनी का Pro Wrestling NOAH के साथ एक वर्किंग एग्रीमेंट है जिसके चलते नाइजीरियन जायंट को New Year पे पर व्यू में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने जैक मॉरिस के साथ टीम बनाकर GHC टैग टाइटल जीता था। WWE अगर चाहे तो ओमोस को NXT का हिस्सा बनाकर उनके करियर को नई दिशा दे सकती है। इससे सबको फायदा होगा क्योंकि वह टीवी पर नजर आएंगे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

#1 पूर्व WWE NXT चैंपियन एंड्राडे को 2025 में फिर से डेवलपमेंटल ब्रांड का हिस्सा बनना चाहिए

एंड्राडे ने 2015 में WWE के साथ काम करना शुरू किया था। वह इसके बाद 2017 में हुए TakeOver: WarGames प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान NXT चैंपियन बन गए थे। उन्होंने 2021 में मेन रोस्टर का हिस्सा रहते हुए रिलीज की मांग कर दी थी। 2024 में उन्हें Royal Rumble मैच के दौरान उनकी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में वापसी हुई थी। इस समय उनके पास कोई स्टोरी नहीं है और वह आखिरी SmackDown एपिसोड में शिंस्के नाकामुरा से मैच हार गए थे। ऐसे में अगर वह अपने करियर को वापस ट्रैक पर लाना चाहते हैं तो उन्हें NXT का रुख 2025 में करना चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications