WWE में पिछले साल शैंकी (Shanky) और वीर महान (Veer Mahaan) ने Raw के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। ये दोनों ही सुपरस्टार्स मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद जिंदर महल (Jinder Mahal) की टीम का हिस्सा बने थे। इसके बाद अक्टूबर 2021 में हुए WWE ड्राफ्ट के दौरान शैंकी और जिंदर महल को वीर से अलग करते हुए SmackDown का हिस्सा बना दिया गया था। वीर महान को शैंकी & जिंदर महल से अलग करने के बाद नए कैरेक्टर में बिल्ड किया गया और ऐसा लग रहा है कि 4 अप्रैल को Raw में वापसी के बाद उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा।हालांकि, शैंकी को ड्राफ्ट में SmackDown का हिस्सा बनाने के बाद से ही कुछ खास बुकिंग नहीं दी गई है। बता दें, शैंकी की हाईट 7 फीट है और WWE में 7 फीट लंबे सुपरस्टार्स को अक्सर बड़ा पुश दिया जाता है और द ग्रेट खली को भी डेब्यू के बाद बड़ा पुश दिया गया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों 7 फीट लंबे भारतीय सुपरस्टार Shanky को WWE में डेब्यू के बाद The Great Khali जैसी बुकिंग नहीं दी गई।4- WWE मेन रोस्टर में ओमोस की उपस्थिति का शैंकी को नुकसान हुआ है View this post on Instagram Instagram Postओमोस वर्तमान समय में WWE में मौजूद सबसे लंबे सुपरस्टार हैं और बता दें, उनकी हाईट 7 फीट 3 इंच है। मेन रोस्टर में ओमोस के डेब्यू के बाद से ही उन्हें मॉन्स्टर के रूप में बुक किया गया है। देखा जाए तो शैंकी को मॉन्स्टर के रूप में पुश नहीं मिलने की वजह काफी हद तक ओमोस भी हैं।WWE में ऐसा काफी कम देखा गया है जब एक समय पर एक से ज्यादा सुपरस्टार को मॉन्स्टर के रूप में पुश दिया गया हो। यही कारण है कि ओमोस को अभी तक कोई पिन नहीं कर पाया है और वहीं, शैंकी को डेब्यू के बाद से ही कई बार पिन किया जा चुका है। अगर ओमोस वर्तमान समय में मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं होते तो शायद शैंकी को इससे बेहतर बुकिंग दी जाती।3- WWE सुपरस्टार शैंकी को भविष्य में पुश दिया जा सकता है View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार शैंकी को मेन रोस्टर में डेब्यू किये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और उन्हें अभी काफी कुछ सीखना बाकी है। अभी शैंकी केवल 30 साल के हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्हें आने वाले सालों में बड़ा पुश दिया जा सकता है। देखा जाए तो वर्तमान समय में शैंकी SmackDown में रैंडम मैच लड़ते हुए दिखाई देते हैं।इन मैचों के जरिए उन्हें WWE में अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी और संभव है कि काफी अनुभवी सुपरस्टार बनने के बाद कंपनी उन्हें मॉन्स्टर के रूप में बुक करने का फैसला कर सकती है। वर्तमान समय में ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले जैसे कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें काफी अनुभव प्राप्त करने के बाद ही बड़ा पुश देने का फैसला किया गया था।2- WWE के पास वर्तमान समय में शैंकी से बेहतर भारतीय सुपरस्टार्स मौजूद हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE में वर्तमान समय में शैंकी के अलावा भी कई भारतीय सुपरस्टार्स कंपनी का हिस्सा हैं। बता दें, मेन रोस्टर में शैंकी के अलावा वीर महान और जिंदर महल परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, NXT में एक और भारतीय सुपरस्टार सांगा परफॉर्म कर रहे हैं। देखा जाए तो ये सुपरस्टार्स स्किल्स के मामले में शैंकी से काफी बेहतर हैं।यही कारण है कि फिलहाल शैंकी को पुश नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि वर्तमान समय में WWE वीर महान को बड़ा पुश देने की तैयारी कर रही है और WWE शायद ही एक साथ सभी भारतीय सुपरस्टार्स को पुश देगी। यही कारण है कि शैंकी को बड़ा पुश पाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।1- WWE सुपरस्टार शैंकी, द ग्रेट खली की तरह तगड़े सुपरस्टार नहीं हैंWWE सुपरस्टार शैंकी भले ही द ग्रेट खली की तरह 7 फीट से ज्यादा लंबे हो लेकिन शैंकी साइज के मामले में द ग्रेट खली के आस-पास भी नहीं हैं। बता दें, द ग्रेट खली ने साल 2006 में SmackDown में डेब्यू करते हुए द अंडरटेकर पर जबरदस्त हमला कर दिया था और फैंस के साथ-साथ डैडमैन भी द ग्रेट खली के भीमकाय शरीर को देखकर चौंक गए थे।वहीं, शैंकी साधारण बॉडी के मालिक हैं और यह भी बड़ी वजह है कि क्यों उन्हें WWE में डेब्यू के बाद द ग्रेट खली जैसा पुश नहीं दिया गया। अगर शैंकी जिम में कड़ी मेहनत करके खुद को बेहतर शेप में ले आते हैं तो संभव है कि उन्हें मेन रोस्टर में बड़ा पुश मिलना शुरू हो सकता है।