WWE SummerSlam 2021: ऐज की जीत के 4 बड़े कारण

WWE SummerSlam 2021 में ऐज ने सैथ रॉलिंस को हराया
WWE SummerSlam 2021 में ऐज ने सैथ रॉलिंस को हराया

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 को लेकर खबरें थीं कि विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) इसे रेसलमेनिया (WrestleMania) जितने बड़े इवेंट के रूप में दिखाना चाहते हैं। ऐसा करने में विंस सफल भी हुए हैं, क्योंकि शो में कई धमाकेदार मैच हुए और कई नए चैंपियंस भी देखने को मिले।

Ad

इवेंट में हालांकि नॉन-टाइटल मैचों की संख्या कम रही, लेकिन सभी में लोगों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। इस बीच सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और ऐज (Edge) के मैच में शुरू से लेकर बहुत तगड़ा एक्शन देखने को मिला। इस स्टोरीलाइन की शुरुआत साल 2014 में रॉ (Raw) के एक एपिसोड से हुई थी, जिसमें रॉलिंस ने ऐज की गर्दन को तोड़ने की धमकी दी थी।

SummerSlam के मैच से ठीक पिछले स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में ऐज ने कहा था कि वो रॉलिंस को बर्न इट डाउन कर देंगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर WWE SummerSlam में ऐज की जीत के 4 बड़े कारणों पर।

WWE में ऐज लगातार 3 मैच हार चुके थे

Ad

ऐज इस साल Royal Rumble विजेता बने थे, जिन्होंने WrestleMania 37 के लिए WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चुनौती दी थी। इसमें आगे चलकर डेनियल ब्रायन को भी शामिल किया गया, वहीं WrestleMania में रेंस ने ब्रायन और ऐज को एकसाथ पिन कर जीत हासिल की थी। मगर Royal Rumble विजेता होने के चलते ऐज को रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच मिलना चाहिए था।

Ad

ये सिंगल्स मैच उन्हें Money in the Bank पीपीवी में मिला, लेकिन उस समय तक उनकी सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड भी दिलचस्प मोड़ लेती जा रही थी। Money in the Bank में रॉलिंस के दखल के कारण ऐज चैंपियन नहीं बन पाए थे।

इन 2 बड़े मैचों में हार के अलावा उनकी और डॉमिनिक-रे मिस्टीरियो की टीम को एक SmackDown एपिसोड में जिमी उसो, जे उसो और रोमन रेंस की टीम के खिलाफ हार मिली थी। SummerSlam में अगर उन्हें लगातार चौथी हार के लिए बुक किया जाता तो इसका उनकी आने वाली स्टोरीलाइंस पर बहुत बेकार प्रभाव पड़ता।

ऐज का 7 साल पुराना बदला पूरा हुआ

Ad

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि सैथ रॉलिंस और ऐज की दुश्मनी साल 2014 में एक Raw एपिसोड में शुरू हुई थी। ऐज उस समय अपनी गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, इसलिए रॉलिंस ने WWE हॉल ऑफ फेमर का मजाक बनाते हुए कहा था कि वो उनकी गर्दन को तोड़ देंगे। आखिकार उसके 7 साल बाद SummerSlam 2021 में ऐज को उस बात का बदला लेने का मौका मिला। फैंस भी चाहते थे कि ऐज का बदला पूरा हो क्योंकि ये जीत ऐज की लैगेसी को और भी मजबूत बना देगी।

सैथ रॉलिंस को हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला था

Ad

ऐज के खिलाफ स्टोरीलाइन की शुरुआत से पहले सैथ रॉलिंस, सिजेरो के दुश्मन बने हुए थे और Money in the Bank 2021 आते-आते दोनों की दुश्मनी समाप्त हो चुकी थी। दूसरी ओर रॉलिंस और ऐज की फ्यूड ज्यादा सुर्खियां बटोरने लगी थी।

हालांकि WrestleMania 37 में सिजेरो को बहुत बड़ी जीत मिली थी, लेकिन उसके बाद स्विस सुपरस्टार लय से भटकते ही चले गए। हम सभी जानते हैं कि इस फ्यूड में रॉलिंस विजयी रहे थे। इसलिए पहले से अच्छा मोमेंटम हासिल होने से रॉलिंस को ऐज के खिलाफ हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

रोमन रेंस के खिलाफ दोबारा मैच पाने के लिए

Ad

Money in the Bank पीपीवी के बाद ऐसा लगने लगा था कि सैथ रॉलिंस vs ऐज और रोमन रेंस vs जॉन सीना फ्यूड्स का मिश्रण नहीं किया जाएगा। मिश्रण तो नहीं हुआ, लेकिन 30 जुलाई के SmackDown एपिसोड में रॉलिंस ने इस बात के संकेत जरूर दिए थे कि SummerSlam के मैच का विजेता आगे चलकर रेंस को चैलेंज कर सकता है।

रॉलिंस ने कहा था कि, "अगर मैं यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बन पाया, तो ऐज को भी नहीं बनने दूंगा।" अब संभव है कि रॉलिंस पर बड़ी जीत के बाद ऐज एक बार फिर रेंस को यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications