जॉन सीना (John Cena) ने WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2021) के मेन इवेंट मैच के बाद वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस (Roman Reigns) को चैलेंज किया और उनकी स्टोरीलाइन चली। यूनिवर्सल चैंपियन ने चुनौती को नहीं स्वीकारा लेकिन सीना ने आखिर मौका ढूंढ लिया। समरस्लैम (SummerSlam 2021) में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा।जॉन सीना ने सालों तक WWE में फुल टाइम सुपरस्टार के रूप में काम किया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वो अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं और इस वजह से वो काफी समय तक WWE में दिखाई नहीं दिए थे। वो सिर्फ SummerSlam में मैच लड़ने के लिए वापस आए हैं। इस इवेंट के बाद शायद वो फिर WWE से गायब हो सकते हैं।Congratulations @JohnCena!We CAN see you in the #1 Movie Worldwide, #TheSuicideSquad! pic.twitter.com/klDscfiM24— WWE (@WWE) August 10, 2021इसके बाद वो एक बार फिर अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देंगे। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे पता चलता है कि जॉन सीना को WWE में बने रहना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 महत्वपूर्ण कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से जॉन सीना को SummerSlam के बाद भी WWE में बने रहना चाहिए।4- जॉन सीना की वजह से WWE को रेटिंग्स में फायदा होगाYou wanna know why pro wrestling rules?Look how just seeing John Cena in person makes this little kid feel? And when wrestling makes you feel...it’s just the best. pic.twitter.com/agmumIQKZX— Jon Alba (@JonAlba) August 10, 2021पिछले कुछ सालों में WWE की व्यूअरशिप में काफी गिरावट देखने को मिली है। इसका सबसे अहम और मुख्य कारण बड़े सुपरस्टार्स की गैरमौजूदगी है। जॉन सीना को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर वो WWE के टेलीविजन पर लगातार दिखाई देंगे तो जरूर कंपनी को फायदा होगा।WWE इस समय SmackDown की व्यूअरशिप को स्थिर बनाए रख रहा है लेकिन Raw की टीवी रेटिंग्स लगातार कम हो रही है। अगर SummerSlam के बाद भी जॉन WWE का हिस्सा बने रहेंगे तो रेटिंग्स में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। इस वजह से उन्हें बड़े इवेंट के बाद भी कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहिए। सीना सही मायने में प्रशंसकों को एपिसोड्स देखने पर मजबूर कर सकते हैं।