WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें कई दिलचस्प और धमाकेदार मुकाबलों को जगह मिली है। रिया रिप्ली (Rhea Ripley), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपने-अपने टाइटल्स को डिफेंड करने की कोशिश करेंगी।वहीं ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ आखिरी मौका मिल रहा है। यदि उन्हें इस मैच में हार मिली, तो लैश्ले के चैंपियन रहते उन्हें कोई चैंपियनशिप नहीं मिलेगा। वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के बीच Hell in a Cell मैच होने वाला था, लेकिन उसे अब उससे पहले स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में शिफ्ट कर दिया गया है।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे Hell in a सेल 2021 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर मैच समाप्त हो सकता हैअभी भी मैच कार्ड में कई धमाकेदार मैच शामिल हैं और अगले SmackDown एपिसोड में कुछ नए मैचों को कार्ड से जोड़ा जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए उन 4 कारणों पर नजर डालते हैं जिनसे आपको WWE Hell in a Cell 2021 को जरूर देखना चाहिए।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट मैच के 5 संभावित अंतWWE Hell in a Cell में कई स्टोरीलाइंस का अंत हो सकता हैThis is it @DMcIntyreWWE. You lose, you’re done! No third or fourth or fifth rematches. D O N E 👊🏾👊🏾👊🏾 #WWERaw @WWE pic.twitter.com/yuo6vJnsAH— Bobby Lashley (@fightbobby) June 8, 2021ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले इस साल फरवरी के महीने से ही एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। इससे पहले WWE चैंपियन लैश्ले को WrestleMania 37 में मैकइंटायर के खिलाफ जीत मिली। उसके बाद उन्होंने WrestleMania Backlash के ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन और मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया।.@WWERollins has absolutely SNAPPED against @WWECesaro! 😱 😱 😱 #Smackdown pic.twitter.com/RYrMPSlYzU— WWE (@WWE) May 22, 2021अब Hell in a Cell पीपीवी में मैकइंटायर को लैश्ले के खिलाफ आखिरी मौका मिल रहा है। हार के बाद वो लैश्ले को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच कई महीनों से चली आ रही स्टोरीलाइन अगले पीपीवी में अंतिम रूप ले सकती है। वहीं रिया रिप्ली के पास भी शार्लेट से WrestleMania 36 की हार का बदला पूरा करने का मौका होगा।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell पीपीवी में हार से भी फायदा होगाकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!