4 चौंकाने वाले दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है

WWE के कुछ सुपरस्टार्स ने अब तक शादी नहीं की है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स ने अब तक शादी नहीं की है

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां काम करने वाले सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में फेमस हो जाते हैं। WWE में सुपरस्टार्स अपने अलग कैरेक्टर में रहते हैं और वो अपने निजी जीवन को अलग रखना पसंद करते हैं। WWE में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

Ad

कई बार सुपरस्टार्स की शादी लंबी नहीं चलती है और उनका डिवोर्स हो जाता है। हालांकि, WWE में कुछ ऐसे चुनिंदा सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।

4- WWE सुपरस्टार डॉल्फ ज़िगलर

Ad

डॉल्फ ज़िगलर ने WWE में रहते हुए काफी सफलता हासिल की है। वो ढेरों टाइटल्स जीत चुके हैं और वो हमेशा ही अपनी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। इस सुपरस्टार के WWE करियर की शुरुआत काफी निराशाजनक तरीके से हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने काफी अच्छा काम किया। वो वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं और इस समय वो रॉबर्ट रूड के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं।

ज़िगलर कई सारी महिलाओं को डेट कर चुके हैं लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हुई है। ज़िगलर ऑन स्क्रीन कुछ प्रसिद्ध स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में नजर आ चुके हैं। असल जीवन में भी उन्होंने काफी सारी महिलाओं को डेट किया है और इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व डीवाज चैंपियन निकी बैला का है। इसके पहले वो मरिया कैनेलिस और शैली मार्टिंज़ के साथ रिलेशनशप में रह चुके हैं।

Ad

उन्होंने मौजूदा Raw सुपरस्टार डैना ब्रुक को भी डेट किया है। ज़िगलर कुछ समय पहले तक प्रसिद्ध कॉमेडियन एमी स्कूमर के साथ रिलेशनशिप में थे। अभी वो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। ज़िगलर काफी रिलेशनशिप्स में रह चुके हैं लेकिन कभी भी उन्होंने शादी नहीं की। यह काफी चौंकाने वाली बात है और शायद ही किसी को यह चीज़ पता होगी।

3- बिग ई

Ad

बिग ई इस समय WWE चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इस सुपरस्टार ने टॉप पर पहुँचने के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने सालों तक टैग टीम में काम किया और बाद में उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित किया। इसी वजह से उन्हें सफलता मिली। बिग ई के निजी जीवन का कभी भी जिक्र नहीं हुआ है।

इसी वजह से ज्यादा लोगों को उनके रिलेशनशिप्स के बारे में पता नहीं है। वो अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। इसके पहले भी बिग ई कभी किसी को डेट नहीं कर रहे थे। WWE चैंपियन ने खुद अपने रिलेशनशिप या निजी जीवन के बारे में कभी नहीं बताया है और बिग ई की अभी तक शादी नहीं हुई है।

2- लिटा

Ad

लिटा को WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए ढेरों टाइटल्स जीते हैं और इसी वजह से उन्हें सफल सुपरस्टार माना जाता है। लिटा कई सारे सुपरस्टार्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।

वो मैट हार्डी के साथ एक लंबे रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद उन्होंने ऐज और शेन मॉर्टन को भी डेट किया। कई लोगों को पता नहीं होगा कि लिटा और सीएम पंक भी एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि, कभी भी उन्होंने शादी नहीं की और यह सही मायने में काफी शॉकिंग चीज़ है।

1- बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले को मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए काफी प्रभावित किया है। वो अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पसंद करते हैं। खैर, टेलीविजन पर उनकी लाना के साथ शादी हुई है लेकिन असल जीवन में ऐसा कुछ नहीं है।

बॉबी लैश्ले ने अभी तक शादी नहीं की है। वो पूर्व WWE स्टार क्रिस्टल मार्शल को डेट कर चुके हैं लेकिन उनकी शादी नहीं हुई। लैश्ले के तीन बच्चे हैं और यह बात काफी कम लोगों को पता होगी। इस सुपरस्टार ने हमेशा अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दिया है। खैर, भविष्य में लैश्ले शादी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications