WWE Ruthless Aggression Era के 4 सबसे खास और यादगार डेब्यू जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा

WWE के रूथलेस एग्रेशन एरा में कई शानदार डेब्यू देखने को मिल चुके हैं
WWE के रूथलेस एग्रेशन एरा में कई शानदार डेब्यू देखने को मिल चुके हैं

WWE: WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। WWE काफी सालों से रेसलिंग जगत पर राज कर रही है और उन्होंने कई सुपरस्टार्स को आगे आने में मदद की है। WWE में अब तक कई सारे एरा देखने को मिले हैं। इस समय कंपनी में पीजी एरा चल रहा है। इसके पहले एटीट्यूड एरा और रूथलेस एग्रेशन एरा देखने को मिल चुके हैं।

Ad

रूथलेस एग्रेशन एरा में ढेर सारे सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इस दौरान कुछ दिग्गजों का डेब्यू भी देखने को मिला था। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिनका डेब्यू शायद ही कोई भूल पाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका रूथलेस एग्रेशन एरा में डेब्यू शानदार साबित हुआ।

4- WWE दिग्गज John Cena

Ad

जॉन सीना के डेब्यू को शायद ही कोई फैन भूल पाएगा। WWE को वहां से इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक जॉन सीना मिले थे। सीना ने WWE में ढेरों सुपरस्टार्स हराया है और वो कई सारी चैंपियनशिप जीत चुके हैं। सीना का WWE करियर काफी सफल रहा है और उन्होंने कुछ यादगार पल दिए हैं।

इसमें उनका डेब्यू और पहला मैच भी शामिल है। जॉन सीना ने जून 2002 में SmackDown के एक एपिसोड में डेब्यू किया था। उन्होंने यहां आकर कर्ट एंगल को कंफ्रंट किया था और उनपर हमला किया था। इसके बाद एंगल और सीना के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला। उस समय एंगल का कद काफी बड़ा था और सीना अपना पहला मैच लड़ रहे थे।

इसी कारण एंगल को मुकाबले में जीत मिली। जॉन सीना के डेब्यू का तरीका काफी अनोखा था और उन्होंने यहां सही मायने में रूथलेस एग्रेशन एरा की शुरुआत की थी। जॉन सीना ने इसके बाद अपने कैरेक्टर में बदलाव किया और फिर उन्हें WWE में टॉप स्टार बनने से कोई नहीं रोक पाया। सीना के WWE में ऐतिहासिक डेब्यू ने सभी का दिल जीता था और इसे शायद ही कोई भूल पाएगा।

3- WWE सुपरस्टार कार्लिटो

youtube-cover
Ad

कार्लिटो के नाम से ज्यादातर लोग जरूर परिचित होंगे। वो सालों पहले WWE में काम किया करते थे। इस सुपरस्टार का डेब्यू सबसे ज्यादा खास और यादगार था। उनका WWE में पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना के खिलाफ अक्टूबर 2004 में आया था। लग रहा था कि सीना की जीत होगी।

जॉन सीना उस समय तक अपना बड़ा नाम बना चुके थे और हर कोई उन्हें जानने लग गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि कार्लिटो जैसा नया सुपरस्टार उन्हें हरा देगा। इस मैच में उन्होंने चीटिंग की। उन्होंने अंत में स्टील चैन का इस्तेमाल किया। इसी कारण उन्हें मैच में जीत मिली और वो नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए। उन्हें अपने डेब्यू मैच में ही चैंपियन बनने का मौका मिल गया। कार्लिटो अभी भी WWE रोस्टर का हिस्सा हैं।

2- WWE Hall of Famer द ग्रेट खली

youtube-cover
Ad

द ग्रेट खली को WWE में भारत के सबसे सफल सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उनकी वजह से ही आज भारत में WWE को इतना पसंद किया जाता है। द ग्रेट खली ने धमाकेदार तरीके से WWE में अपना डेब्यू किया था। अप्रैल 2006 में SmackDown के एपिसोड में द ग्रेट खली का डेब्यू हुआ।

उन्होंने आकर द अंडरटेकर पर हमला किया। कोई उस समय खली को जानता नहीं था और उन्होंने आते ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार अंडरटेकर पर हमला कर दिया। इसी कारण उनका नाम हो गया था और हर कोई उन्हें जानने लगा था। बाद में खली को WWE में बढ़िया तरह से पुश मिला और उन्होंने चैंपियनशिप भी जीती। खली का काफी ज्यादा सम्मान किया जाता है।

1- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग

youtube-cover
Ad

गोल्डबर्ग ने WCW में रहते हुए काफी बड़ा नाम बनाया था। उनका WWE में डेब्यू काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुआ था। इस दिग्गज ने द रॉक के एक सैगमेंट में इंटरफेयर करते हुए फैंस को चौंकाया था। WrestleMania 19 के बाद द रॉक ने Raw के एपिसोड में प्रोमो कट किया था।

इस दौरान अचानक से गोल्डबर्ग की एंट्री हुई और उन्होंने आकर द रॉक पर हमला किया। रॉक और गोल्डबर्ग उस समय काफी बड़े सुपरस्टार्स थे। उन्हें रिंग में हर कोई आमने-सामने देखना चाहता था। इसी कारण दोनों दिग्गजों के बीच दुश्मनी की शुरुआत काफी खास बनी थी। इसी कारण गोल्डबर्ग के डेब्यू को याद रखा जाता है। गोल्डबर्ग का WWE में आखिरी मैच रोमन रेंस के खिलाफ आया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications