WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं और हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड के खत्म होने के साथ ही SummerSlam का बिल्ड-अप भी समाप्त हो चुका है। मैच कार्ड में अभी तक चैंपियनशिप मैचों के अलावा कई धमाकेदार नॉन-टाइटल मुकाबलों को भी जगह मिली है।रोमन रेंस (Roman Reigns), बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और शेमस (Sheamus) समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स भी अपनी चैंपियनशिप बेल्ट्स को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। वहीं नॉन-टाइटल मैचों में ऐज (Edge), एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और जिंदर महल (Jinder Mahal) जैसे बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।SummerSlam का इतिहास बहुत पुराना रहा है, जिसमें हर साल रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं और सुपरस्टार्स कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम करते रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो SummerSlam 2021 में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।17वीं बार WWE चैंपियन बन सकते हैं जॉन सीनाTomorrow at #SummerSlam...THE CHAMP. IS. HERE.#SmackDown @JohnCena #TeamCena pic.twitter.com/GBjHvp0XQf— WWE (@WWE) August 21, 2021जॉन सीना पिछले 2 दशकों से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और उन्हें विंस मैकमैहन के प्रति सबसे निष्ठावान लोगों में से एक माना जाता है। पिछले कुछ सालों से एक पार्ट-टाइम रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन WWE को जब भी जरूरत पड़ी है, जॉन वापस आते रहे हैं। वो साल 2005 में WrestleMania 21 में JBL को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे।Your official #SummerSlam main event emoji are here.Which side are you on?#TeamRoman #TeamCena pic.twitter.com/Im9PZ73jOs— WWE (@WWE) August 13, 2021आज वो सबसे ज्यादा बार (16) वर्ल्ड चैंपियन बनने के मामले में रिक फ्लेयर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। अब SummerSlam 2021 में द चैंप अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बन रहे हैं, जिसमें वो रोमन रेंस को चुनौती देंगे। अगर जॉन जीतने में सफल रहे तो ये उनकी 17वीं WWE चैंपियनशिप जीत और सबसे पहली यूनिवर्सल टाइटल जीत होगी।