4 स्टार्स जो Cody Rhodes vs Solo Sikoa अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल स्टील केज मैच में वापसी कर खलबली मचा सकते हैं

wwe
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return Interfere Cody Rhodes vs Solo Sikoa Match: WWE SmackDown का आगामी सीजन प्रीमियर एपिसोड तगड़ा होगा। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच स्टील केज मुकाबला देखने को मिलेगा। एक बात तो पक्की है कि मुकाबले में बड़ा बवाल मचेगा। दोनों स्टार्स अपनी हदें पार कर सकते हैं। कुछ रेसलर्स की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में वापसी कर खलबली मचा सकते हैं।

Ad

#4 क्या WWE SmackDown में आकर रोमन रेंस मचाएंगे बवाल?

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के सपने को तोड़ दिया था। इसके बाद लगातार दो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस ने नई ब्लडलाइन को टक्कर दी। पिछले महीने 16 अगस्त को हुए शो में सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेंस को धराशाई किया। तब से रोमन WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस वापसी कर बवाल मचा सकते हैं। वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर सिकोआ को तगड़ा झटका लगेगा। वहीं कोडी आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे। वैसे इस चीज के चांस ज्यादा लग रहे हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार जिमी उसो देंगे फैंस को सरप्राइज?

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

जिमी उसो जरूर सिकोआ से बदले के मूड में होंगे। वो SmackDown में इस हफ्ते होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर अपना बदला ले सकते हैं। सिकोआ के ऊपर हमला कर जिमी सभी को चौंका सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज द रॉक कर सकते हैं सभी को हैरान

Ad

आप सभी को पता है कि द रॉक WWE में अचानक वापसी कर हमेशा फैंस को हैरान कर देते हैं। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में उन्होंने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी रोड्स के लिए वापसी करेंगे।

सीजन प्रीमियर एपिसोड को WWE बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में रॉक की वापसी भी देखने को मिल सकती है। वो कोडी के ऊपर अटैक कर राइवलरी शुरू कर सकते हैं।

#1 क्या WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन लेंगे हील टर्न?

Ad

Bash In Berlin में रैंडी ऑर्टन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर ऑर्टन नज़र नहीं आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वो सीजन प्रीमियर एपिसोड में आ सकते हैं।

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी हर कोई देखना चाहता है। फैंस इस चीज की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। ऑर्टन इस हफ्ते SmackDown में आकर सभी को चौंका सकते हैं। वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर कोडी के ऊपर हील टर्न ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications