Stars Flopped During WrestleMania Buildup: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के दौरान ऐसे कई मुकाबले होने वाले हैं, जिन्हें लेकर फैंस उत्साहित हैं। जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने जहां साल के सबसे बड़े शो में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एलए नाइट के खिलाफ एक टाइटल मैच पाया है, तो वहीं कई रेसलर्स ने इस सफर में निराश किया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन चार सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो WWE WrestleMania 41 के बिल्डअप में फ्लॉप रहे हैं।#4 शार्लेट फ्लेयर का WWE WrestleMania 41 के सफर में काम बेहद बेकार रहा है View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर ने 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की थी। उन्होंने यह मुकाबला जीता था। इसके बाद उन्होंने WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन को WrestleMania 41 में अपने मुकाबले के लिए चुना था। इसके दौरान भी शार्लेट का प्रदर्शन बेकार था, और इस फैसले के बाद तो उनका काम बेहद खराब हो गया है। आखिरी SmackDown एपिसोड में उन्होंने टिफनी के खिलाफ जिस तरह का प्रोमो कट किया, उसने फैंस को बहुत ज्यादा नाराज कर दिया है।#3 सोलो सिकोआ का WWE WrestleMania 41 से पहले का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने जॉन सीना जैसे दिग्गज को Crown Jewel 2023 में हराया है। उनके लिए पिछला साल अच्छा था। उन्होंने 6 जनवरी 2025 को Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच के दौरान रोमन रेंस के हाथों हार पाई है। इसके बाद से उनका करियर एकदम अलग हो गया है। वह ना तो किसी भी खास स्टोरी का हिस्सा हैं, और WrestleMania 41 के मैच कार्ड से वह गायब हैं। यह उनके लिए सही नहीं है, क्योंकि वह बेहद अच्छा काम करते हैं।#2 WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन के लिए WrestleMania 41 बिल्डअप बेकार रहा है View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन ने 3 जनवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में अपना Money in the Bank ब्रीफकेस तब की WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स पर कैश-इन किया था। वह तबसे ही चैंपियन हैं। शार्लेट फ्लेयर ने Royal Rumble मैच जीतने के बाद उन्हें WrestleMania 41 में अपना विरोधी चुना है। इस बिल्डअप के दौरान टिफनी ने बेहद अजीब सा प्रदर्शन किया है। इसको फैंस से भी कोई खास अच्छा रिएक्शन नहीं मिला है।#1 जे उसो के लिए WWE WrestleMania 41 में मैच से पहले का दौर बेकार रहा है View this post on Instagram Instagram Postजब जे उसो ने इस साल का Royal Rumble मैच जीता था तो फैंस हैरान रह गए थे। जे ने काफी प्रयास किया कि उनके काम को पसंद किया जाए, लेकिन वह गलती करते रहे और फैंस का नाराज होना जारी रहा। वह एक समय पर WrestleMania 41 के अपने विरोधी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को स्पीयर देने के प्रयास में फिसल गए थे। वहीं आखिरी Raw एपिसोड में उन्होंने अपने विरोधी के खिलाफ सिर्फ प्रोमो ही कट किया था, जबकि उन्हें गुंथर पर अटैक करना चाहिए था।