Stars Can Save Roman Reigns From Bloodline: WWE SmackDown के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आएंगे और उनकी नए ब्लडलाइन (Bloodline) के खिलाफ स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है। पिछले दो हफ्ते से रोमन रेंस और जिमी उसो पर सोलो सिकोआ के साथियों ने जबरदस्त तरीके से हमला किया है।अब रोमन और जिमी को इस खतरनाक ग्रुप को संभालना है, तो उन्हें कुछ साथियों की जरूरत होगी। अगले शो में भी रोमन की हालत खराब हो सकती है। इस समय कुछ ऐसे रेसलर्स हैं, जो रोमन रेंस को हमले से बचा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE SmackDown में रोमन रेंस को ब्लडलाइन के हमले से बचा सकते हैं।4- WWE SmackDown में जे उसो कर सकते हैं रोमन रेंस की मदद View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के हालिया एपिसोड का अंत एकदम शॉकिंग रहा। जे उसो और ब्रॉन ब्रेकर के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में ब्लडलाइन का दखल हुआ। वो भले ही जे का सपोर्ट करने के लिए आए थे लेकिन अंत में चीजों एकदम पलट गई। जे पर जेकब फाटू ने हमला किया और इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने फायदा उठाकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। जे उसो जरूर इस चीज का बदला लेना चाहेंगे।SmackDown के एपिसोड में इसी कारण उनकी अपीयरेंस देखने को मिल सकती है। रोमन रेंस और जिमी उसो पर पिछले हफ्ते हमला हुआ था, तब जे उसो नहीं आए थे। हालांकि, अब जे को भी नए ब्लडलाइन से बदला लेना है। ऐसे में अगर इस हफ्ते दोबारा रोमन रेंस और जिमी उसो पर हमला होता है, तो इस बार जे उसो आकर चीजों को संभाल सकते हैं। फैंस को यह बात सही मायने में काफी पसंद आएगी।3&2- मोटर सिटी मशीन गन्स या DIY की हो सकती है WWE दिग्गज रोमन रेंस की मदद के लिए एंट्री View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के अगले एपिसोड में एक बड़ा टैग टीम मैच होने वाला है। DIY का सामना हाल ही में डेब्यू करने वाले मोटर सिटी मशीन गन्स से होगा। दोनों ही टीमों में से जीतने वाले स्टार्स को WWE टैग टीम टाइटल के लिए मैच मिलेगा। इस समय यह चैंपियनशिप ब्लडलाइन के टोंगा ब्रदर्स के पास हैं। ऐसे में विजेता टीम आकर अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश कर सकती है।नए ब्लडलाइन द्वारा रोमन रेंस और जिमी उसो पर हमला होता है, तो फिर नंबर्स गेम को खत्म करने के लिए WWE टैग टीम चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर्स आ सकते हैं। रोमन रेंस का साथ देने से DIY हो या मोटर सिटी मशीन गन्स, दोनों को ही जबरदस्त फायदा होगा और उनका कद बढ़ेगा। ऐसे में WWE द्वारा यह तगड़ा एंगल प्लान किया जा सकता है।1- WWE SmackDown में सैमी ज़ेन आकर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज View this post on Instagram Instagram Postओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन में अभी रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो का एंगल चल रहा है। जे उसो के ग्रुप को जॉइन करने के संकेत मिल रहे हैं और अभी सैमी ज़ेन का इसमें कोई किरदार नहीं है। हालांकि, वो इसमें आकर फैंस को एकदम हैरान कर सकते हैं। रोमन रेंस और जिमी उसो पर हमला होने की स्थिति में जे आ सकते हैं।जे उसो के आने के बावजूद अगर न्यू ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहता था, तो फिर सैमी ज़ेन आकर चीजों को संभाल सकते हैं। सैमी बता सकते हैं कि वो असल में अपने दोस्त जे उसो की मदद के लिए आए हैं और उन्हें रोमन रेंस से कोई लेना-देना नहीं है। यहां से रोमन और जिमी उनसे माफी मांगते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस तरह का एंगल ओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन के लिए अच्छा विकल्प रह सकता है।