4 सुपरस्टार्स जिनकी WWE WrestleMania 41 में चैंपियनशिप मैच में हार से फैंस का दिल टूटकर बिखर सकता है

WWE, Jey Uso, Cody Rhodes, Rhea Ripley, Finn Balor, WrestleMania 41
रिंग में अपनी बात कहते हुए जे उसो और फैंस के बीच कोडी रोड्स (Photo: WWE.com)

WWE Stars Lose Title Match Can Break Fans Hearts: WWE WrestleMania 41 में इस बार ऐसे पल देखने को मिल सकते हैं जिससे सभी हैरानी में पड़ जाएंगे। कुछ उलटफेर भी हो सकते हैं जिनकी उम्मीद कोई नहीं कर रहा होगा। दो दिन के इस शो में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन के साथ-साथ सरप्राइज भी मिलने की उम्मीद है। जॉन सीना हील के रूप में अपना जलवा बिखेरेंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की टक्कर भी होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी WrestleMania 41 में चैंपियनशिप मैच में हार से फैंस का दिल टूटकर बिखर सकता है।

Ad

#4 WWE WrestleMania 41 में जे उसो ने बनना चाहिए चैंपियन

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इनके बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है। पिछले कुछ सालों से जे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें खूब चीयर करते हैं। इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच उन्होंने अपने नाम किया। अगर मेनिया में वह अपने करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाते हैं तो फिर फैंस जरूर निराश होंगे और कई लोगों का दिल भी टूट सकता है।

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में कोडी रोड्स की होगी बादशाहत खत्म?

Ad

पिछले साल WrestleMania में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें चैंपियन बने हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। फैंस के दिलों में वो जगह बना चुके हैं। WrestleMania 41 में उनका सामना जॉन सीना से होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीना को जीत मिल सकती है। अगर कोडी की बादशाहत खत्म होती है तो फिर WWE यूनिवर्स का दिल जरूर टूटेगा।

#2 WWE WrestleMania 41 में रिया रिप्ली का होगा बड़ा मैच

Ad

WrestleMania 41 में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। रिप्ली को Raw में फैंस का खूब समर्थन मिल रहा है। बहुत कोशिश करने के बाद वो टाइटल मैच में शामिल हुई हैं। उनकी हार से भी फैंस को झटका लग सकता है। रिप्ली ने पिछले कुछ सालों में अपना बड़ा नाम बना लिया है। WWE को उन्हें जरूर जीत के लिए बुक करना चाहिए।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में फिन बैलर को मिलेगी जीत?

WrestleMania 41 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा, डॉमिनिक मिस्टीरियो और फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बैलर जिस लेवल के स्टार हैं उस हिसाब से उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। रिंग में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहता है इसके बावजूद उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की जाती है। फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। WrestleMania 41 में उनकी हार से सभी हताश हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications