WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE जबरदस्त मैचों को बुक करना चाहेगा। अब तक इवेंट के लिए 3 मैच तय हो चुके हैं। कुछ अन्य सुपरस्टार्स भी इवेंट में दिखाई दे सकते हैं। SummerSlam पीपीवी में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) के बीच मैच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और गोल्डबर्ग (Goldberg) भी आमने-सामने आने वाले हैं।Ricochet just sprayed The Miz with a drip stick.Look at Miz’s sell. 😂 #WWERaw pic.twitter.com/A02cMMbNEv— CONNER (@vancityconner) June 29, 2021निकी A.S.H अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। SummerSlam में WWE कई सारे सुपरस्टार्स का इस्तेमाल करना चाहेगा। कई सारे रेसलर्स को इस इवेंट में हिस्सा लेने और अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो पीपीवी में शायद ही दिखाई देंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE के SummerSlam पीपीवी को मिस कर सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार द मिज़I blame the zombies for injuring The Miz -- #WWERAW pic.twitter.com/XrRVWo5tYL— Ringside News (@ringsidenews_) August 3, 2021द मिज़ ने अपना अंतिम मैच WrestleMania Backlash में डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ लड़ा था। इस मैच में वो चोटिल हो गए थे और इस वजह से वो लंबे समय से रिंग में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें रिंग में लड़े हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि, वो काफी समय से Raw के एपिसोड्स में दिखाई दे रहे हैं। वो व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं और जॉन मॉरिसन का साथ दे रहे हैं। हाल ही में Raw के एपिसोड में उनका मिज़ टीवी सैगमेंट देखने को मिला था।द मिज़ अभी किसी मुख्य स्टोरीलाइन में शामिल नहीं है और अभी वो लड़ते हुए भी दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में उनका अभी किसी भी सुपरस्टार से मैच होना मुश्किल है। जॉन मॉरिसन भी शायद ही SummerSlam में किसी मैच का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में द मिज़ WWE के बड़े इवेंट को मिस कर सकते हैं। वो भले ही पीपीवी में दिखाई नहीं देंगे लेकिन अभी वो Raw के एपिसोड्स में दूसरे सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने में काफी अहम किरदार निभा रहे हैं।