WWE Royal Rumble: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 इवेंट के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं। WWE अपने इस इवेंट के लिए हाइप बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। फैंस इस शो के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं। यहां कई सारे बड़े सरप्राइज और रिटर्न्स देखने को मिलते हैं। 2022 का Royal Rumble इवेंट शानदार था और कई बड़े स्टार्स उस शो का हिस्सा बने थे। इस बार भी वो शो में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, उस शो का हिस्सा बनने वाले कुछ रेसलर्स इस साल शायद इवेंट को मिस करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Royal Rumble 2022 इवेंट का हिस्सा थे लेकिन इस साल के शो में नज़र नहीं आएंगे। 4- WWE Royal Rumble 2023 में एजे स्टाइल्स उपलब्ध नहीं रहेंगे View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स के लिए Royal Rumble 2022 काफी शानदार रहा था। उन्होंने मेंस रंबल मैच में पहले स्थान पर एंट्री की थी और वो लंबे समय तक मुकाबले का हिस्सा बने रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा एलिमिनेशन किए। आपको बता दें कि इस दिग्गज ने कुल 6 एलिमिनेशन किए थे। स्टाइल्स लगभग एक हफ्ते पहले लाइव इवेंट में चोटिल हो गए थे। बाद में स्टाइल्स ने अपडेट देकर बताया था कि वो लंबे समय तक एक्शन से दूर रहेंगे। ऐसे में वो Royal Rumble 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यह उनके फैंस के लिए जरूर निराशाजनक चीज़ होगी। 3- मिकी जेम्स View this post on Instagram Instagram Postमिकी जेम्स ने पिछले साल एक बड़ा इतिहास बनाया था। यह पहला मौका था, जब किसी दूसरी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहने वाले सुपरस्टार ने Royal Rumble मैच में एंट्री की थी। मिकी Impact Wrestling का नेतृत्व कर रही थीं और वो अपनी नॉकआउट्स चैंपियनशिप को भी लेकर आई थीं। पिछले साल मिकी को लाया गया था। इस बार दोबारा उनकी एंट्री शायद नहीं होगी। अगर WWE किसी दूसरी कंपनी के रेसलर को लाना चाहता होगा, तो फिर मिकी के अलावा कई अच्छे विकल्प हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कायरी सेन या मिनोरू सुज़ुकी सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। 2- सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Post Royal Rumble 2022 इवेंट में सैथ ने रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच लड़ा था। सैथ रॉलिंस का नाम इस लिस्ट में आना काफी शॉकिंग है। पिछले हफ्ते Raw में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच में दिग्गज चोटिल हो गए। ऐसे में वो बड़े इवेंट को जरूर मिस करते हुए नज़र आ सकते हैं। वो कंपनी के लिए एक अहम सुपरस्टार हैं। इसी वजह से WWE उन्हें चोट में रहते हुए Royal Rumble 2023 का हिस्सा नहीं बनाएगा। जब सैथ 100% ठीक महसूस करेंगे, तब ही उनकी वापसी देखने को मिलेगी। सैथ रॉलिंस अभी ब्रेक लेकर WrestleMania 39 के करीब रिटर्न कर सकते हैं। WWE उन्हें बड़े शो का हिस्सा बनाने पर ध्यान देगा। 1- साशा बैंक्स View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स ने Royal Rumble 2022 के विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले स्थान पर एंट्री की थी और उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला था। इस मुकाबले में बैंक्स ज्यादा समय नहीं रहीं। हालांकि, उन्होंने इतने कम समय में दो एलिमिनेशन कर दिए थे। साशा बैंक्स अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने NJPW में डेब्यू किया है और वो अब मर्सेडीज़ मोने नाम से नज़र आ रही हैं। वो Royal Rumble 2023 का हिस्सा नहीं बनेंगी और शायद अब कुछ सालों तक वो WWE से पूरी तरह से दूर रह सकती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।