4 सुपरस्टार्स जिन्हें Elimination Chamber में Roman Reigns हरा चुके हैं लेकिन वो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Former WWE Superstars Roman Reigns Defeated: WWE Elimination Chamber 2025 का आयोजन 1 मार्च को होने वाला है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। इसमें होने वाले मेंस और विमेंस चैंबर मैच पर सभी की नज़रें रहती हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस इवेंट का हिस्सा बहुत कम बार रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा रहा है। 2018 में तो उन्हें तगड़ी सफलता मिली थी। उनके द्वारा हराए गए कुछ स्टार्स तो अब कंपनी में काम भी नहीं करते हैं। इस आर्टिकल में हम उन चार सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें Elimination Chamber में रोमन हरा चुके हैं लेकिन वो अब WWE का हिस्सा नहीं हैं।

Ad

#4 WWE ने इलायस को दो साल पहले कंपनी से दिखाया था बाहर का रास्ता

youtube-cover
Ad

साल 2018 में हुए Elimination Chamber मैच में रोमन रेंस ने शानदार एक्शन दिखाया था। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर, जॉन सीना, इलायस और द मिज़ को मात दी थी। रोमन ने इस मुकाबले को जीतकर WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हासिल किया था। खैर इस मैच में शामिल रहे सभी स्टार्स में से इलायस ही अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। WWE ने सितंबर, 2023 में उन्हें रिलीज कर दिया था।

#3 WWE Elimination Chamber में डेनियल ब्रायन को मात दे चुके हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

डेनियल ब्रायन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है। Elimination Chamber 2021 में रोमन रेंस ने उनके खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच मुकाबला ज्यादा कुछ खास नहीं रहा था। अंत में रेंस ने टेक्निकल सबमिशन के जरिए ब्रायन को हरा दिया था। दोनों के बीच मुकाबला डेढ़ मिनट से पहले ही खत्म हो गया। डेनियल अब AEW का हिस्सा हैं।

#2 WWE दिग्गज गोल्डबर्ग कंपनी का हिस्सा नहीं हैं

youtube-cover
Ad

Elimination Chamber 2022 को गोल्डबर्ग हमेशा के लिए भूलना चाहेंगे। वहां पर रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप उनके खिलाफ डिफेंड की थी। रेंस ने उन्हें आसानी से हरा दिया था। गोल्डबर्ग का मुकाबले में बहुत ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इसके लिए अपना गुस्सा दिखाया। गोल्डबर्ग अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, वो इस साल कंपनी में अपने अंतिम मैच का ऐलान कर चुके हैं।

#1 द शील्ड ने साल 2013 में किया था कमाल

youtube-cover

रायबैक ने WWE के साथ 2004 से 2016 तक काम किया था। वो भी टॉप सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। 2013 के Elimination Chamber में द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज) का मुकाबला जॉन सीना, शेमस और रायबैक के साथ हुआ था। मैच बहुत ही तगड़ा रहा और अंत में रोमन ने अपने साथियों के साथ जीत हासिल की थी। आप सभी जानते हैं कि सीना और शेमस मौजूदा समय में भी WWE में बढ़िया काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications