Stars Roman Reigns Can Face After Dethrone Solo Sikoa: WWE Raw के Netflix डेब्यू में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बड़ा मैच होने वाला है। वो सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में भिड़ने वाले हैं। इसमें जीतने वाले स्टार को उला फाला मिलेगा और वो अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कहलाएगा। इस मैच में नए और असली ब्लडलाइन का दखल नहीं होगा।रोमन रेंस की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं और वो यहां दोबारा ट्राइबल चीफ बन सकते हैं। ट्राइबल चीफ बनने के बाद रोमन रेंस के लिए चीजें आसान नहीं होने वाली हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनसे उनका आगे जाकर मैच हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस को सोलो सिकोआ के खिलाफ Raw के Netflix डेब्यू में जीत दर्ज करने के बाद लड़ना चाहिए।4- WWE में ड्रू मैकइंटायर से रोमन रेंस की हो सकती है भिड़ंत View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर ने वापसी के बाद से ही लगातार असली ब्लडलाइन को निशाना बनाया है। उन्होंने जे उसो को चोटिल किया और सैमी ज़ेन को Saturday Night's Main Event में हराया। इसके अलावा उन्होंने जिमी उसो को भी निशाना बनाया था। साफ तौर पर ड्रू इन सभी को धराशाई करने के बाद रोमन रेंस से लड़ना चाहते हैं। ड्रू, असली ब्लडलाइन के उसोज़ और सैमी को धराशाई करने के बाद रोमन रेंस को निशाना बना सकते हैं। रोमन और ड्रू के बीच बड़ा इतिहास रहा है। उनके बीच फिर से मैच आने वाले किसी इवेंट में देखने को मिल सकता है।3- WWE स्टार जेकब फाटू ले सकते हैं सोलो सिकोआ की हार का बदला View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस अगर WWE Raw के Netflix डेब्यू पर सोलो सिकोआ को हराकर दोबारा ट्राइबल चीफ बन जाते हैं, तो फिर चीजें नए ब्लडलाइन की प्रतिक्रिया पर निर्भर रहेंगी। जेकब फाटू ने हमेशा ही सोलो के प्रति अपनी वफादारी दिखाई है। इसी वजह से अगर सोलो ट्राइबल चीफ पद हार जाते हैं, तो इसका बदला जेकब फाटू लेने का फैसला कर सकते हैं। वो रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं और आने वाले किसी इवेंट में जेकब vs रेंस हो सकता है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आखिर वो आमने-सामने आकर बवाल मचा सकते हैं।2- WWE दिग्गज द रॉक से रोमन रेंस का मैच बेहतरीन हो सकता हैद रॉक और रोमन रेंस दोनों ही काफी बड़े स्टार्स हैं और वो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। हालांकि, यह मुकाबला अब तक नहीं हो सका है। अगले साल दोनों के बीच मैच हो सकता है। रोमन रेंस के सोलो सिकोआ को हराने और ट्राइबल चीफ पद वापस लेने के बाद रॉक की वापसी हो सकती है। वो रोमन रेंस को कंफ्रंट करते हुए WWE WrestleMania 41 में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वो ट्राइबल चीफ पद के लिए रेंस से भिड़ंत कर सकते हैं। फाइनल बॉस vs अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ मैच बेहद खास हो सकता है।1- WWE दिग्गज सीएम पंक और रोमन रेंस का मैच जरूर खास होगा View this post on Instagram Instagram Postद रॉक का शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है और अगर उन्हें WWE WrestleMania 41 में मैच के लिए समय नहीं मिला, तो फिर सीएम पंक आगे आ सकते हैं। उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ मैच की नींव रख दी है और पॉल हेमन से उन्हें एक फेवर चाहिए। पंक WrestleMania मेन इवेंट करना चाहते हैं और ऐसे में वो पॉल से फेवर मांगते हुए रोमन रेंस को WrestleMania 41 में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। यह एक मनी मैच है और अगर रॉक नहीं आते हैं, तो फिर सीएम पंक vs रोमन रेंस मैच कराना एक सही विकल्प होगा। दोनों फैंस का ध्यान जरूर शो की ओर आकर्षित करेंगे।